The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • how shahrukh khan mastered his dialogue k k k kiran from darr/Aditya Chopra/The Romantics

शाहरुख का फेमस हकलाने वाला अंदाज़ कककककक...किरन कहां से आया, पता चल गया

शाहरुख ने इसके पीछे बहुत दिलचस्प कहानी सुनाई है.

Advertisement
shahrukh-khan-darr-kkk-kiran
शाहरुख खान फिल्मों में कैसे हलकाने लगे?
pic
अनुभव बाजपेयी
15 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2023, 08:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शाहरुख को हम जानते हैं रोमैंटिक हीरो के तौर पर. लेकिन उन्होंने 'डर' और 'बाज़ीगर' में एंटी हीरो रोल भी किए हैं. 'डर' में उनका ककक...किरन वाला अंदाज़ खूब फेमस हुआ. पर ये अंदाज़ आया कहां से, ये खुद शाहरुख ने बताया है. उन्होंने नेटफ्लिक्स की डॉक्यू-सीरीज 'द रोमैंटिक्स' में इस लहजे पर बात की है. उन्होंने इसके साइकोलॉजिकल ऐंगल पर भी बोला है. 'डर' में आदित्य चोपड़ा, यश चोपड़ा के असिस्टेंट थे. इस पर भी शाहरुख ने बात की है. पहले देखते हैं हकलाने वाला अंदाज़ कहां से आया? इस पर शाहरुख कहते हैं:

Embed

शाहरुख ने अपने और आदित्य के बॉन्ड पर बात करते हुए कहा:

Embed

'द रोमैंटिक्स' में आदित्य चोपड़ा ने और भी कई बातें बताई हैं. उन्होंने 'रब ने बना दी जोड़ी' के कुछ किस्से सुनाए हैं. उनके अनुसार 'रब ने बना दी जोड़ी' YRF के डाउनफॉल में एक वरदान की तरह आई. इस फिल्म से पहले YRF कुछ फ्लॉप फिल्में दे चुका था. पैसे की दिक्कत भी थी. आदित्य को लग रहा था कि अब YRF का मामला ढीला पड़ रहा है. इसी कारण से आदित्य ने खुद एक फिल्म डायरेक्ट करने की ठानी. उन्होंने सात साल से कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की थी. आखिरी फिल्म थी, 'मोहब्बतें'. इसी के बाद उन्हें 'रब ने बना दी जोड़ी' का आइडिया आया. उन्होंने फिल्म बनाई. बाकी सबके सामने है.

आदित्य ने ये भी बताया कि शाहरुख पहले DDLJ नहीं करना चाहते थे. आदित्य ने बताया है कि शुरू में शाहरुख DDLJ नहीं करना चाह रहे थे. वो इसको लेकर संकोची थे. वो ऐक्शन हीरो बनना चाहते थे. शाहरुख भी यही सोच रहे थे कि आदित्य उन्हें कोई एक्शन फिल्म ऑफर करेंगे. क्योंकि उन्होंने कुछ समय पहले ही 'डर' में काम किया था. 'डर' में आदित्य चोपड़ा असिस्टेंट थे. वहां शाहरुख और उनके बीच बढ़िया ट्यूनिंग बन गई थी.

वीडियो: शाहरुख खान की पठान अच्छी लगी, तो इन तमिल फिल्मों की रिलीज डेट नोट कर लें

Advertisement

Advertisement

()