The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • How Himesh Reshammiya wore cap and became singer, Emraan Hashmi film director reveals story

हिमेश रेशमिया को टोपी पहनाकर सिंगर बनाया, इमरान हाशमी के डायरेक्टर ने मज़ेदार कहानी सुनाई!

हिमेश की टोपी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि उनके लाइव शोज़ का नाम भी ‘कैपमेनिया’ है.

Advertisement
himesh reshammiya, aditya datt, emraan hashmi, tanushree dutta
'आशिक बनाया आपने' गाना अपने सेंशुअल विजुअल्स के कारण काफी चर्चा में रहा था.
pic
शुभांजल
4 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 01:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Emraan Hashmi और Tanushree Dutta की फिल्म Aashiq Banaya Aapne को इसके आइकॉनिक गाने और Himesh Reshammiya की आवाज के लिए आज भी याद किया जाता है. ये पहला मौका था जब हिमेश ने बतौर सिंगर किसी फिल्म में गाना गाया था. इसी मूवी के लिए उन्होंने पहली बार वो कैप भी पहनी जो आज उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है.

02 सितम्बर को इस फिल्म ने अपने 20 साल पूरे किए हैं. इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य दत्त ने हिमेश को बतौर सिंगर इंट्रोड्यूस करने की बिहाइंड द सीन स्टोरी सुनाई. बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में आदित्य कहते हैं,

Embed

Embed

कहने की जरूरत नहीं कि आदित्य के इस फैसले ने म्यूजिक इंडस्ट्री को बदलकर रख दिया. हिमेश की यूनिक आवाज ने धीरे-धीरे ऐसा कल्ट फैनबेस बनाया कि लोग आज भी इसे लाइव सुनने के लिए स्टेडियम्स भर देते हैं. मगर बहुत कम लोगों को ही पता है कि हिमेश को टोपी पहनाने का आइडिया भी आदित्य का ही था. इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि उनके लाइव शोज़ का नाम भी ‘कैपमेनिया’ है. इस टोपी की पूरी कहानी बताते हुए आदित्य कहते हैं,

Embed

Embed

'आशिक बनाया आपने' गाना अपने सेंशुअल विजुअल्स के कारण काफी चर्चा में रहा था. मगर आजकल सेंसर बोर्ड जहां हर दूसरी फिल्म पर कैंची चला देता है, ऐसे में इस गाने के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ. हां, इस मूवी को A सर्टिफिकेट जरूर मिला लेकिन इसमें किसी भी तरह का कट नहीं लगा. आदित्य के मुताबिक पहले लोग ज्यादा सिंपल थे. उनमें सहनशीलता भी ज्यादा थी. इसी वजह से उनकी फिल्म के साथ कोई काट-छांट नहीं हुई. 

वीडियो: सलमान खान ने हिमेश रेशमिया पर गाने चुराने का आरोप लगाया,हिमेश ने चलते शो में मुंह बंद करा दिया

Advertisement

Advertisement

()