अगर आपको लगता है सबसे चोमू विज्ञापन वो होते हैं जिनमें एक क्रीम आपको दूध जैसासफेद करने का वादा करती है, या वो जिसमें एक बौराई लड़की किसी मर्द के पीछे उसकेडिओडोरेंट की खुशबू से पगलाई भाग रही होती है, तो शायद आपने ये ऐड्स मिस कर दिएजिनके बारे हम अब बात करने वाले हैं. ये ऐड्स इतने घिनापे से भरे हुए हैं कि लगताहै इन्हें बनाने वाले के पास जाएं. फिर हुसड़ के एक कंटाप धर दें. ऐसा कंटाप कि वोबहरा हो जाए. क्योंकि ये ऐड्स हद्द सेक्सिस्ट हैं.-------------------------------------------------------------------------------- 1. हेड एंड शोल्डर्स शैम्पू https://www.youtube.com/watch?v=8_f2odpMLYU तो येहैं जनाब जो बीवी का शैम्पू यूज करते करते बीवी जैसे ही हो गए हैं. इनकी मर्दानगीजा चुकी है और ये सास-बहू धारावाहिक देख कर आंसू बहा रहे हैं. विज्ञापन यह तो कह हीरहा है एक शैम्पू का ब्रांड आपका लिंग परिवर्तन करने की ताकत रखता है. पर जो बातदिमाग सड़ा देती है वो ये कि पत्नियों का काम सिर्फ घर बैठ कर, डेली सोप देखकर आंसूबहाना है. फुटबॉल जैसे खेल सिर्फ मर्दों के लिए बने हैं और अगर आप हेड एंड शोल्डर्सका मेंस शैम्पू यूज करेंगे तो कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बीवी से रिमोट छीन सकेंगे.भइया इतना कुछ बता दिया तो यह भी बता देते कि मर्दाना और जनाना बालों में फर्क क्याहै. अगला विज्ञापन देखने से पहले सभी मर्द ये नोट कर लें कि जापनी तेल और हेड एंडशोल्डर्स मेंस शैम्पू में बस विज्ञापन भर का फर्क है.-------------------------------------------------------------------------------- 2. मदर डेरी दूध https://www.youtube.com/watch?v=BpGEeL4la1U मम्मी बच्चे केसामने पापा की ट्रॉफी तोड़ देने जैसे बड़े गुनाह को अपने सर ले लेती है जिससे बच्चेको ये सीख मिले कि मां तो है ही इसलिए कि पापा से डांट खा सके. और ये सीख ले करबेटा आगे चल कर अपनी बीवी के साथ ऐसा ही बर्ताव करे. और पति तो ऐसे महापुरुष हैं किपत्नी घर पर डस्टिंग भी करे, और कोई गलती हो जाए तो माफी की भी गुंजाइश न रहे. औरतएक अच्छी पत्नी की तरह चुप-चाप पति की बकवास सुने. और अंत में विज्ञापन सब कुछजस्टिफाई कर देता है ये कह कर कि मां जैसा कोई नहीं, मानो मां तो वीनस ग्रह सेबेवकूफ होने की ट्रेनिंग लेकर आई है.-------------------------------------------------------------------------------- 3. क्लीन एंड ड्राई इंटिमेट वाशhttps://www.youtube.com/watch?v=8phEyKrxBZM#t=13 'गुप्त अंग की त्वचा को रखेक्लीन, सुरक्षित, और रंगत निखारे'. भाई क्लीन और सुरक्षित तो समझ में आता है, पर'गुप्त अंग' की रंगत निखारने से रूठे हुए पति/बॉयफ्रेंड मान जाते हैं, ये तो नयीखबर है. कुल मिलाकर इस विज्ञापन में रिश्तों के खराब हो जाने का कारण पत्नी यागर्लफ्रेंड की वजाइना का साफ-सुथरा न रहना है. पर उसके लिए औरत नहा-धो सकती है. तोप्रोडक्ट का सेलिंग पॉइंट हुआ रंगत निखारना. तो अगर भारतीय विज्ञापनों की मानें तोपहले तो गोरी न होने के कारण लड़की की शादी नहीं होती. और अगर शादी हो जाए, तोवजाइना के गोरे न होने के कारण टूट सकती है. आर यू किडिंग मी?-------------------------------------------------------------------------------- 4. एटीन अगेन वजाइना टाइटनिंग जेल https://www.youtube.com/watch?v=vPayFrCOiZMपिछले तीन विज्ञापन आपने पेशेंस के साथ देखे और पांचवे तक पहुंच सके, येकाबिल-ए-तारीफ है. पर एटीन अगेन जेल का विज्ञापन इतना दो कौड़ी का है, कि KRK केफिल्म रिव्यू भी उससे बेहतर लगेंगे. औरतों के चेहरे और वजाइना का गोरा होना ही काफीनहीं है, उनकी वजाइना 70 साल की उम्र तक वैसे ही दिखनी चाहिए जैसे 18 की उम्र मेंदिखती है. पति को ऑफिस और बच्चे को स्कूल भेजने के बाद भी, सास ससुर की सेवा करनेके बाद भी जब पत्नी 'वर्जिन' फील करेगी, तब पति उसपर लट्टू हो जायेगा और रिश्तापहले जैसा नया हो जायेगा. कुल मिलाकर पहले तो मां बनना औरत की नैतिक जिम्मेदारी है,फिर बच्चे के पैदा होने से ढीले पड़ गए वजाइनल मसल टिशूज को तंग रखना उसका फर्जजिससे उसका रिश्ता नया सा रह सके. क्या घिनापा है भाई?--------------------------------------------------------------------------------आपने भी कोई ऐसा ऐड देखा हो जो इतना सेक्सिस्ट हो कि टीवी में घुस के तमाचा मारनेका मन किया हो, तो कमेंट बॉक्स में शेयर करिए. हम उसे अपनी लिस्ट में जोड़ लेंगे.:-)