महंगी पावरफुल बाइक्स लेकर रोड पर सन्न से निकल जाते हैं. बगल वाले चेहरे से धूलपोंछते रह जाते हैं. आज इन बाइक्स का भौकाल है. लेकिन पहली बाइक देखकर दिमाग घूमजाता है. इसी तरह हजारों साल पुरानी रस्सी और उस पर रखी हुई एक मुहर. पुराने राजेमहाराजे अपने सामान की सेफ्टी ऐसे करते थे. यहां है ऐसी ही खास तस्वीरें:1. दुनिया की पहली हार्डडिस्कIBM कंपनी 1956 से हार्ड डिस्क बना रही है. 2003 में बनाना बंद कर दिया. ये पहलीहार्डडिस्क है जिसका स्पेस सिर्फ 5 MB था. और वजन था 971 किलो. इस फोटो में उसकोशिपिंग के लिए लादा जा रहा है. इसे किराए पर जिस कंपनी ने लिया था वह इसके लिए 3200डॉलर यानी करीब दो लाख रुपये हर महीने देती थी.2. अकेला आदमी जिसने नाजी सैल्यूट से इंकार कियायह फोटो ली गई 13 जून 1936 को और पब्लिश हुई 22 मार्च 1991 को. फोटो में भीड़ नाजीस्टाइल में सैल्यूट कर रही है. लेकिन एक बंदा हाथ बांधे खड़ा है. इस आदमी का नाम हैअगस्त लैंडमेसर. ये वहां एक नेवी जहाज की लॉन्चिंग के मौके पर गया था. उस वक्तहिटलर को इसका पता चल गया होता तो पता नहीं क्या होता. खैर कुछ दिन बाद ये साहब जेलगए जरूर लेकिन दूसरे मामलों में.3. पॉलिटिक्स की शिकार बच्ची हेल्गा गोएबल्स1936 की इस तस्वीर में हिटलर के साथ तसल्ली से टहल रही एक बच्ची. ये है हिटलर केसबसे खास साथी जोसेफ गोएबल्स की बेटी हेल्गा. जोसेफ के 6 बच्चों में से एक. 1 मई1945 को गोएबल्स फैमिली को पता चल गया कि अब बचना मुश्किल है. जोसेफ और उसकी बीवीमैग्डा ने अपने सब बच्चों को सायनाइड जहर देकर मार दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली.हिटलर के सबसे ज्यादा करीब थी ये बच्ची.4. लंदन के मलबे पर दूध की सप्लाई32 दिन हो गए हैं. लगातार बम बंदूकें चल रही हैं. 1940 का साल और दूसरा वर्ल्ड वारशुरू हो गया है. लंदन में ऊंची ऊंची इमारते तब्दील हो गई हैं मलबे में. लेकिन इसआदमी के चेहरे पर एक संतुष्टि की मुस्कान है. यह अपना काम पहले की तरह जारी रखे है.दूध बेचने वाले की इस तस्वीर को कैमरे में कैद किया था फोटोग्राफर फ्रेड मोर्ले ने.5. 3245 साल पुरानी सीलहजारों साल पहले खास चीजों को छिपाकर रखने के लिए सील का इस्तेमाल होता था. यह सीलकरीब सवा तीन हजार साल पुरानी है. पुराने मिस्र के राजा जिसको फेराओ कहते हैं.उन्हीं में से एक था तूतनखामन. बड़ी कम उम्र में चल बसा था. उसके मकबरे के दरवाजेपर लगी थी यह सील जिसको खोला गया 1922 में. इस सील से ज्यादा खास यह रस्सी है जोइतने लंबे वक्त की मार झेल गई.6. पहली हर्ले डेविडसन बाइकआज भले एक साइकिल जैसी सिंपल दिख रही हो. लेकिन 1903 में यह एक करिश्मा थी. हर्लेडेविडसन अपनी खास महंगी बाइक्स के लिए जानी जाती है. इस कंपनी की पहली बाइक ये थी.टमाटर रखे जाने वाले टीन के डिब्बे इस्तेमाल किए गए थे इसका कार्बोरेटर बनाने में.7. 150 साल पुराना 48 राउंड का रिवॉल्वरकट्टा बंदूक बनाने में आदमी का दिमाग काफी आगे है. इस फोटो में जो रिवॉल्वर दिख रहाहै वह साल 1855 का है. अपने जमाने का सबसे खतरनाक हथियार था ये. लेकिन बहुत कमलोगों के पास.8. 30 साल पहले ऐसे लेते थे स्क्रीनशॉटअब स्क्रीनशॉट लेना कितना आसान है फोन या कंप्यूटर में. सैकड़ों टिप्स, ट्रिक्स औरऐप्स हैं. लेकिन पहले ये बहुत बड़ा काम था. 1983 में कितना ताम झाम करना पड़ता थावो इस फोटो में दिख रहा है. स्क्रीन को मूंद कर कैमरे से फोटो खींची जाती थी.9. माइक्रोसॉफ्ट का शुरुआती स्टाफमाइक्रोसॉफ्ट कंपनी नई नई शुरू हुई थी. किसी को पता नहीं था कि आगे चल कर यह दुनियाबदल देगी. यह 7 दिसंबर 1978 की है. जिसमें बिलगेट्स स्कूल जाने वाले बच्चे लग रहेहैं. दाढ़ी वाले स्टाइलिश लोगों को गौर से देखिए. यह फोटो बिलगेट्स ने 2009 मेंदुनिया के सामने पेश की.10. पुराने फोन ऐड्सतब किसी को अंदाजा नहीं रहा होगा कि आगे क्या होने वाला है. 1959 में फोन के ऐड्सकुछ ऐसे होते थे. तब नए नए आए थे नंबर को पकड़ कर घुमा देने वाले फोन. उसके पहलेसुनने और बोलने वाली मशीन अलग होती थी. लेकिन आगे के फोन कैसे होंगे ये भविष्यवाणीकरने में जल्दी कर गए उस जमाने के लोग. सभी तस्वीरें: @HistoryInPics