कपिल शर्मा की नई फिल्म का ट्रेलर आया है. नाम है 'फिरंगी'. फिल्म है अंग्रेजों केजमाने की.कहानी कुछ ऐसी है कि जब पूरा भारत अंग्रेजों को गलत मानता था और उन्हें अपने यहांसे भगाने की हरसंभव कोशिश कर रहा था. तब अपना भाई मंगा (फिल्म में कपिल के किरदारका नाम) उन्हें सही बताने लगता है.मंगा अपने गांव का सबसे नल्ला लड़का है. लेकिन फिर भी लोग उसकी थोड़ी-बहुत इज्जतकरते हैं. इज्जत इसलिए क्योंकि भाई के पास एक लोकल सुपरपॉवर है. मतलब वो लात मारकरलोगों के पीठ की चमक (पीठ का नस खिंच जाना) दूर कर देते हैं. इस चमक को हिंदुस्तानकी अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है. हमारे यहां 'चमक' कहा जाता हैतो हम चमक कहेंगे. आप अपना देख लीजिए.अंग्रेज की 'बैक का दर्द' ठीक करते कपिल.इस चमक के बारे में कई कहावतें प्रचलित हैं. जैसे जो लोग उल्टा पैदा होते हैं, येसुपरपावर सिर्फ उन्हीं के पास होती है. आमतौर पर क्या होता है कि पैदा होते समयबच्चे का सिर पहले बाहर आता है. लेकिन इस सुपरपावर के लिए सिर्फ वही एलिजिबल होतेहैं जिनका पैर पहले बाहर आता है. जैसे ही उन लोगों को अपनी क्षमता का अहसास होताहै, उनकी इज्जत अचानक से गांव-शहर में बढ़ जाती है. ऐसी ही अदम्य क्षमता के स्वामीमेरे दादा जी भी थे. पेशे से टीचर थे लेकिन लात मरवाने के लिए लाईन लगी रहती थी. बसलात! उनकी एक और खास बात थी कि जिस किसी ने उनके इस काम में व्यवधान डाला, ऐसीकनपटी बजाते थे कि कान का दर्द पीठ दर्द पर भारी पड़ जाता था.फिल्म में कपिल के कुछ हॉट सीन्स भी हैं. एक हम आपके लिए भी लाए हैं.अब बात फिल्म की. एक अंग्रेज अफसर की 'बैक में दर्द है'. जिसे मंगा अपनी सुपरपावरसे ठीक कर देता है. और इसकी एवज में ब्रिटिश हुकूमत में नौकरी पा जाता है. जिसकेचलते उसे गांव में सब 'फिरंगी' बुलाने लगते हैं. फिर जैसे फिल्मों में होता है,अचानक से सब कुछ बिखर जाता है. अब ऐसा काहे होता है, इसी को फिल्मी भाषा में'क्लाइमैक्स' कहते हैं. जिसे जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ती है.ब्रिटिश राज में कपिल अपने वर्किंग आवर्स के दौरान.फिल्म में एक हिरोइन भी है. इशिता दत्ता. जिसके प्यार में मंगा पड़ता है, अलग होताहै और उम्मीद है फिर से एक हो जाएगा क्योंकि फिल्म कपिल ने खुद प्रोड्यूस की है.'आशिक बनाया आपने' फेम तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता इससे पहले फिल्म 'दृश्यम'में अजय देवगन की बेटी के रोल में दिखी थीं. फिल्म में इनामुल हक, मोनिका गिल औरकुमुद मिश्रा भी दिखाई देंगे.फिल्म में इशिता ने कपिल का लव इंट्रेस्ट प्ले किया है.फिल्म को डायरेक्ट किया है राजीव ढींगरा ने. राजीव इससे पहले 'लव पंजाब' नाम की एकपंजाबी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं. 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज़ हो रही है.फिल्म का ट्रेलर यहां देखें: --------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें:ये भी पढ़ें:इस एक्टर के पिता ने उनकी मां और बहन का मर्डर कर ख़ुदकुशी कर ली थीओह शाहरुख़, तुमने दिल तोड़ दिया!‘जाने भी दो यारों’ के सुधीर-विनोद बता रहे हैं कुंदन शाह से जुड़े किस्सेजोगवा: वो मराठी फिल्म जो विचलित भी करती है और हिम्मत भी देती है‘न्यूटन’ की मलको के नाम ओपन लेटर वाला खुला ख़त