The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Hera Pheri 3: Suniel Shetty says he is shocked on the removal of Akshay Kumar

अक्षय कुमार के 'हेरा फेरी 3' से निकलने पर सुनील शेट्टी बोले, ''मैं शॉक्ड हूं''

सुनील का कहना है कि वो एक बार प्रोड्यूसर के साथ बैठकर बात करेंगे ताकि चीज़ें वापस पटरी पर आ जाएं.

Advertisement
hera pheri 3, akshay kumar, suniel shetty
फिल्म 'फिर हेरा फेरी' के एक सीन में सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार.
pic
श्वेतांक
16 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 16 नवंबर 2022, 03:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Akshay Kumar Hera Pheri 3 का हिस्सा नहीं होंगे. इस खबर से जितना हैरान अक्षय के फैंस हैं, उतने ही हैरान Suniel Shetty भी हैं. सुनील ने हालिया इंटरव्यू में इस मसले पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि वो प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला से बात करेंगे. वो जानना चाहते हैं कि अचानक से ऐसा क्या हुआ कि अक्षय ने फिल्म ही छोड़ दी. क्योंकि अब तक उनकी जब भी अक्षय से बात हुई थी, वो लोग इस फिल्म को लेकर कमिटेड थे.

सुनील शेट्टी इन दिनों 'धारावी बैंक' नाम की वेब सीरीज़ में काम कर रहे हैं. फिलहाल वो इस MX प्लेयर सीरीज़ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस दौरान उनसे लगातार 'हेरा फेरी 3' से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं. उन्होंने इस मसले पर मिड डे से बात करते हुए कहा-

Image embed

Image embed
‘फिर हेरा फेरी’ के एक सीन में अक्षय़, परेश और सुनील.

'हेरा फेरी 3' में अक्षय के न होने से ये फ्रैंचाइज़ किस तरह से प्रभावित होगी, इस पर बात करते हुए सुनील कहते हैं-

Image embed

'हेरा फेरी 3' से अक्षय के बाहर होने के बाद कार्तिक आर्यन जुड़े हैं. हालांकि वो फिल्म में अक्षय का निभाया राजू वाला कैरेक्टर ही प्ले करेंगे या कुछ और, ये अभी क्लीयर नहीं है. खैर, हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा न होने पर बात की थी. उन्होंने कहा-

Image embed

अक्षय कुमार आखिरी बार 'राम सेतु' नाम की फिल्म में दिखाई दिए थे. मगर वो फिल्म न दर्शकों को पसंद आई, न समीक्षकों को.

वीडियो देखें: अक्षय कुमार ने 'हेरा-फेरी 3' छोड़ने पर बात करते हुए कहा कि उन्हें भी ये फिल्म न करने का बहुत दुख है

Advertisement

Advertisement

()