The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Hera Pheri 3: Paresh Rawal Breaks Silence on His Relationship with Akshay Kumar

"मुद्दा दोस्ती का था ही नहीं..." - 'हेरा फेरी 3' विवाद और अक्षय से अपनी दोस्ती पर क्या बोले परेश रावल?

द लल्लनटॉप के साथ हुए इंटरव्यू में परेश ने अक्षय को अपना दोस्त नहीं, कलीग बताया था.

Advertisement
pic
8 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:20 PM IST)
hera pheri 3, hera pheri, paresh rawal, akshay kumar,
'भूत बंगला' के अलावा अक्षय-परेश ने 'वेलकम टु द जंगल' की शूटिंग भी की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पिछले साल Paresh Rawal ने Hera Pheri 3 प्रोजेक्ट से खुद को अचानक अलग कर लिया था. इस बात ने आम दर्शकों के अलावा फिल्म प्रोड्यूस कर रहे Akshay Kumar को नाराज़ कर दिया. रिपोर्ट्स आईं कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी Cape of Good Films ने परेश पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया है. बाद में आपसी बातचीत से मामला सेटल कर लिया गया. ख़ैर, जिस वक्त ये विवाद चल रहा था, ठीक उसी समय दोनों Bhooth Bangla की शूटिंग कर रहे थे. ऐसे में क्या 'हेरा फेरी 3' विवाद के कारण अक्षय और उनके रिश्ते पर कोई असर पड़ा? इसका जवाब अब परेश रावल ने खुद दिया है.

'हेरा फेरी 3' पर काम चालू होने का दूर-दूर तक कोई नामो-निशान भले न हो, मगर 'भूत बंगला' जरूर रिलीज होने वाली है. इन दिनों परेश उसी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. PTI से हुई बातचीत में उनसे 'हेरा फेरी 3' विवाद और अक्षय से उनकी दोस्ती पर सवाल किया गया था. जवाब में उन्होंने कहा,

"देखिए मुद्दा दोस्ती का था ही नहीं. दोस्ती पर कभी कोई आंच नहीं आई. लेकिन ऐसा हो जाता है. जब आप किसी के बहुत करीब होते हैं, तो कभी-कभी चीज़ों को हल्के में लेने लगते हैं. फिर भी हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है."

वैसे, 'हेरा फेरी 3' विवाद से कुछ समय पहले परेश द लल्लनटॉप के स्पेशल प्रोग्राम 'गेस्ट इन द न्यूजरूम' में आए हुए थे. उस दौरान उन्होंने अक्षय को अपना दोस्त नहीं, कलीग बताया था. वो कहते हैं,

"फिल्म इंडस्ट्री में कलीग होते हैं. थिएटर में दोस्त होते हैं. स्कूल में जिगर-जान होते हैं. मगर फिल्म के अंदर कलीग्स होते हैं."

ये पूछे जाने पर कि क्या अक्षय भी महज एक कलीग हैं, परेश ने 'हां' में जवाब दिया था. तब उन्होंने ये भी बताया था कि वो ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह और जॉनी लिवर को ही अपना दोस्त बोल सकते हैं. उनके इस बयान पर बहुत हो-हल्ला मचा था. तंग आकर परेश ने सफाई दी कि लोगों ने उनकी बात का बतंगड़ बना दिया है. उनके मुताबिक, वो दोस्त ऐसे लोगों को कहते हैं, जिनसे वो महीने में पांच-छह बार मिलते हों. हफ्ते में कई बार बात करते हों. लेकिन अक्षय और उनके केस में ऐसा नहीं है क्योंकि वो दोनों ही सोशल नहीं. दोनों किसी पार्टी में भी नहीं मिलते. केवल इसलिए उन्होंने अक्षय को अपना कलीग कहा था.

जहां तक 'हेरा फेरी 3' की बात है, ये अभी कॉपीराइट्स के मामलों में उलझी हुई है. लगातार विवाद में फंसे होने की वजह से ऐसा लगा जैसे मूवी अब बन ही नहीं पाएगी. मगर परेश ने मनी कंट्रोल के साथ हुई बातचीत में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 2026 की बारिश यानी जुलाई-अगस्त से पहले शुरू हो जाएगी. हालांकि ग्राउंड लेवल पर अब तक ऐसा होने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं.

वीडियो: 'हेरा फेरी 3' का मामला अब कोर्ट क्यों पहुंचा?

Advertisement

Advertisement

()