The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Hera Pheri 3: Kartik Aaryan is all set to replace Akhay Kumar in this franchise

Hera Pheri 3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन!

खबरों के मुताबिक अक्षय ने 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी हिट फिल्मों के सीक्वल से हाथ खींच लिया है.

Advertisement
hera pheri 3, akshay kumar, kartik aaryan
फिल्म 'फिर हेरा फेरी' के एक सीन में अक्षय कुमार. दूसरी तरफ सीरीज़ की तीसरी किस्त में उनकी जगह लेने वाले कार्तिक आर्यन.
pic
श्वेतांक
11 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 11 नवंबर 2022, 05:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Hera Pheri 3 में Kartik Aaryan काम करने जा रहे हैं. 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही थी. Akshay Kumar और प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला के बीच कई राउंड मीटिंग हुई. मगर अक्षय ने Hera Pheri, Awara Pagal Deewana और Welcome जैसी फिल्मों से सीक्वल से हाथ खींच लिया है. वो सीक्वल्स को लेकर बहुत उत्साहित नहीं थे. वो पुरानी फिल्मों के कल्ट कैरेक्टर्स को कैश करने की बजाय ओरिजिनल कॉमेडी फिल्मों में काम करना चाहते हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अब 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार के निभाए राजू वाले रोल में कार्तिक आर्यन को कास्ट कर लिया गया है. पिछली दोनों फिल्मों की तरह तीसरी किस्त में भी सुनील शेट्टी और परेश रावल अपने किरदार निभाएंगे. कार्तिक और प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला, दोनों इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए अनीस बज़्मी को साइन करना चाहते हैं. उनसे बातचीत जारी है. मगर अनीस ने अब तक इस फिल्म में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है. अनीस के अलावा इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए फरहाद सामजी के नाम पर भी चर्चा चल रही है.

Image embed
इससे पहले कार्तिक, अक्षय कुमार को ‘भूल भुलैया 2’ में भी रिप्लेस कर चुके हैं.

फिरोज़ नाडियाडवाला पिछले कुछ हफ्तों से अक्षय और कार्तिक के साथ मीटिंग कर रहे थे. अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों में टिकट खिड़की पर ठीक परफॉर्म नहीं किया है. इसलिए वो अपनी फिल्मों को लेकर आगाह हो गए हैं. वो श्योर शॉट प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. फिरोज़ 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' सीरीज़ को अक्षय के साथ आगे बढ़ाना चाहते थे. मगर अक्षय, फिरोज़ के विज़न और स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं हैं. इसलिए उन्होंने इन तीनों फिल्मों से दूर रहने का फैसला किया है.

अक्षय का इन फिल्मों से अलग होना, कार्तिक आर्यन के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. पहले ही वो अक्षय की हिट फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल में काम कर चुके हैं. वो फिल्म सुपरहिट भी रही है. ऐसे में मेकर्स कार्तिक की कास्टिंग को बहुत रिस्की डील नहीं मान रहे हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स 'राजू' के कैरेक्टर को लेकर माथा-पच्ची कर रहे हैं. वो राजू की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए कई आइडिया पर काम कर रहे हैं. संभावनाएं हैं कि 'हेरा फेरी 3' में राजू का डबल रोल हो. मगर उन दोनों रोल्स में कार्तिक नज़र आएंगे या किसी दूसरे एक्टर को कास्ट किए जाएगा, उस पर चर्चा चल रही है.

कार्तिक आर्यन के हाथ फिलहाल फिल्मों से भरे हुए हैं. उनकी 'फ्रेडी' डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ को तैयार है. कियारा आडवाणी के साथ वो 'सत्य प्रेम की कथा' शूट कर रहे हैं. इसके अलावा उनके खाते में 'आशिकी 3' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्में भी हैं. 'प्यार का पंचनामा 3' को लेकर बातचीत जारी है. और अब 'हेरा फेरी 3'. इसके अलावा वो कबीर खान के डायरेक्शन में भी एक फिल्म करने जा रहे हैं. 

वीडियो देखे: शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, नवाज़द्दीन, राजकुमार राव और अमिताभ बच्चन की स्ट्रगल स्टोरी

Advertisement

Advertisement

()