The Lallantop
Advertisement

हॉलीवुड अवॉर्ड में जूनियर NTR को न बुलाए जाने का सच कुछ और निकला

फैन्स ने अवॉर्ड वालों को इतना ट्रोल किया कि उन्हें आगे से जवाब देना पड़ गया. अब स्थिति साफ़ हो गई है.

Advertisement
hca award rrr junior ntr ram charan
बाईं फोटो में अंजलि भिमानी के साथ अवॉर्ड पेश करते राम चरण. दाईं फोटो में जूनियर NTR.
pic
यमन
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 12:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

25 फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड क्रिटिक्स अवॉर्ड (HCA) आयोजित किए गए. विदेशों में हल्ला मचा रही RRR को भी यहां नॉमिनेशन मिले थे. फिल्म ने चार प्रमुख अवॉर्ड अपने नाम किए. ये कैटेगरी थीं – बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म, बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग और बेस्ट स्टंट्स. बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड लेने स्टेज पर एसएस राजामौली और राम चरण पहुंचे थे. अवॉर्ड लिया. स्पीच दिया. रात्रि समाप्त. कायदे से तो फिल्म की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उसे सेलिब्रेट किया जाना था. लेकिन हुआ इसके उलट. लोग हॉलीवुड क्रिटिक्स अवॉर्ड को ट्रोल करने लगे. खुद को जूनियर NTR का कथित फैन बताते हुए इन लोगों ने HCA को खूब बुरा-भला कहा. 

इनका गुस्सा इस बात से था कि जूनियर NTR को जानबूझकर नहीं बुलाया गया. साउथ में स्टार्स के बीच भले ही आपसी प्रतिस्पर्धा इतनी न हो, लेकिन उनके फैन्स एक-दूसरे पर तलवारें ताने रहते हैं. उनका कहना था कि HCA सिर्फ राम चरण को बड़ा स्टार मानता है. ऐसा जूनियर NTR को नीचा दिखाने के लिए गया. फलां-फलां किस्म की बातें हुईं. ट्रोलिंग इतनी ज़्यादा निर्मम हो गई कि HCA को खुद आगे से आकर जवाब देना पड़ गया. उन्होंने RRR के फैन्स के नाम ट्वीट कर लिखा,

Embed
Embed

बीती 19 फरवरी को NTR के भाई नंदमुरी तारक रत्ना का निधन हुआ था. जनवरी में उन्हें कार्डिएक अरेस्ट का दौरा पड़ा था. उसके बाद एक महीने तक वे हॉस्पिटल में एडमिट रहे थे. एक यूज़र ने HCA के ट्वीट के जवाब में लिखा कि जूनियर NTR निजी कारणों से नहीं आ पाए. अवॉर्ड से एक हफ्ते पहले उनके भाई की डेथ हुई. वो फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे. HCA के हैंडल ने इस पर कहा,

Embed
Embed

HCA की ओर से जवाब आने के बाद भी फैन्स थम नहीं रहे हैं. सोशल मीडिया पर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. कि हमारी मांग पर HCA को जवाब देना पड़ गया. कुछ दिन पहले जूनियर NTR खुद अपने फैन्स से परेशान हो गए थे. उन्होंने फैन्स से डिमांड की थी कि हमारी फिल्मों को लेकर लगातार अपडेट मत मांगो. इससे फिल्म बनाने वालों पर प्रेशर पड़ता है.      

वीडियो: एसएस राजामौली ने RRR, BJP और अपनी पॉलिटिक्स पर जवाब दिए हैं

Advertisement

Advertisement

()