The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • HBO, The Creators of ame of Thrones, To Make a Web Series with Aryan Khan?

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के मेकर्स आर्यन खान के साथ बनाएंगे वेब सीरीज़?

HBO की US टीम ने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' देखने के बाद आर्यन को अप्रोच किया है.

Advertisement
game of thrones, aryan khan,
'हैरी पॉटर' की नई वेब सीरीज़ को भी HBO ही प्रोड्यूस कर रहा है.
pic
शुभांजल
5 मार्च 2026 (अपडेटेड: 5 मार्च 2026, 12:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shah Rukh Khan अक्सर बताते रहे हैं कि उनके बेटे Aryan Khan बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं. The Bads of Bollywood से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर आर्यन ने ये साबित भी कर दिया है. इस शो ने न केवल नेटफ्लिक्स, बल्कि Home Box Office यानी HBO का भी ध्यान खींचा है. HBO को Game of Thrones, The Sopranos, True Detective और The Wire जैसे वर्ल्ड क्लास शोज़ के लिए जाना जाता है. खबर है कि उन्होंने आर्यन को एक वेब सीरीज़ डायरेक्ट करने के लिए अप्रोच किया है.

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि HBO की US टीम 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से काफी इंप्रेस हुई है. इसलिए उन्होंने आर्यन से संपर्क किया है. रिपोर्ट के मुताबिक,

Image embed

Image embed

सूत्र ने आगे कहा,

Image embed

HBO के साथ काम करने को लेकर आर्यन क्या तय करते हैं, ये तो समय आने पर ही पता चलेगा. मगर इस वक्त उनके कई अन्य प्रोजेक्ट्स की चर्चाओं से बाजार गर्म है. रजत बेदी ने कन्फर्म किया है कि आर्यन 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. कुछ समय पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि वो इस शो से पहले कुछ फिल्में डायरेक्ट करने वाले हैं. दावा किया गया कि उनकी पहली मूवी एक सुपरहीरो प्रोजेक्ट है. इंटरनेट पर खबरें चलीं कि ये सुपरहीरो फिल्म राज कॉमिक्स के 'सुपर कमांडो ध्रुव' पर होगी, जिसमें लक्ष्य लीड रोल में होंगे. 

फिर खबर आई कि वो सलमान खान के साथ एक एक्शन थ्रिलर मूवी बनाने वाले हैं. इसमें सलमान के अलावा रणवीर सिंह या वरुण धवन को कास्ट करने की चर्चाएं भी सामने आई थीं. पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आर्यन, शाहरुख के साथ भी एक फिल्म प्लान कर रहे हैं. इस फिल्म पर 'किंग' की रिलीज़ के बाद काम शुरू होने का दावा किया गया है. हालांकि इनमें से किसी भी प्रोजेक्ट की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है.

वीडियो: आर्यन खान कैसे डायरेक्टर हैं, राघव जुयाल और लक्ष्य ने पूरी कहानी सुना दी

Advertisement

Advertisement

()