The Lallantop
Advertisement

क्या KGF वालों ने चुपके से तीसरा पार्ट अनाउंस कर डाला है?

मेकर्स ने एक टीज़र रिलीज़ कर ऐसे हिंट ड्रॉप किए जो चैप्टर 3 की तरफ इशारा करते हैं. लोग प्रभास की 'सालार' से भी कनेक्शन ढूंढ लाए हैं.

Advertisement
kgf chapter 3 yash movie
पहले भी KGF 3 को लेकर खबरें आती रही हैं लेकिन अब लग रहा है कि मेकर्स ने खुद इसे ऑफिशियल कर दिया है. फोटो - ट्विटर/ यूट्यूब स्क्रीनशॉट
pic
यमन
14 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023, 02:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

14 अप्रैल, 2023 की तारीख को KGF Chapter 2 ने अपनी रिलीज़ का एक साल पूरा कर लिया. 2018 में आई KGF की ये सीक्वल फिल्म 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1208 करोड़ रुपए कमाए. वहीं इंडिया में फिल्म ने करीब 1000 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. फिल्म की रिलीज़ का एक साल पूरा होने पर होम्बाले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ टीज़रनुमा वीडियोज़ शेयर किए. KGF की दोनों फिल्मों से कुछ सीक्वेंसेज़ को जोड़कर इन टीज़र्स को बनाया गया. 
टीज़र को देखकर फिल्म के फैन्स बौरा रखे हैं. वजह ये नहीं कि फिल्म ने एक साल पूरा कर लिया, बधाई हो. बल्कि जनता को पक्का वाला यकीन हो गया है कि KGF 3 आने वाली है.

मेकर्स ने इस टीज़र में ऐसे हिंट ड्रॉप किए जो चैप्टर 3 की तरफ इशारा करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं लोगों का मानना है कि ‘सालार’ वाला कनेक्शन भी टीज़ कर दिया गया है. बता दें कि KGF और ‘सालार’ के डायरेक्टर प्रशांत नील ही हैं. खैर अब उन कथित हिंट्स की बात करते हैं जिनके आधार पर इंटरनेट ऐसी थ्योरीज़ से लबालब है. 

Image embed

# टीज़र में एक जगह लिखा आता है कि साल 1978 से 1981 के बीच रॉकी कहां था. उसके बाद ये साल वाला टेक्स्ट स्क्रीन पर हाइलाइट किया जाता है. लोगों का मानना है कि KGF 3 की कहानी इन्हीं सालों के बीच घटेगी. 

# टीज़र के अंत में लिखा आता है कि वो वादा रखा जाएगा. लेकिन वो वादा क्या था? इतने में ही स्क्रीन पर 3 लिखा आता है और टीज़र खत्म हो जाता है. मेकर्स ऐसा बेवजह तो नहीं करेंगे. बताया जा रहा है कि रॉकी वाला प्रॉमिस अब चैप्टर 3 में पूरा होगा. 

# KGF के दोनों पार्ट्स की कहानी प्रेज़ेंट में नहीं घटती है. ये कहानी कोई-न-कोई नैरेट कर रहा होता है. KGF चैप्टर 2 में नैरेशन का ये काम प्रकाश राज का कैरेक्टर करता है. टीज़र के अंत में उनके पास एक शख्स आता है. कहता है, “आप जो कह रहे हैं वो गलत है. बुक से पढ़कर बताइए”. इस डायलॉग के बाद हम क्लाइमैक्स वाला सीक्वेंस देखते हैं. लेकिन उसकी घटनाएं रिवर्स होने लगती हैं. इसी सीक्वेंस में जहाज वाला सीन भी दिखाई पड़ता है. फिल्म को देखकर ये लगा था कि एंड में डूबकर रॉकी मारा गया. लेकिन टीज़र में दिखाई इन चीज़ों से लग रहा है कि शायद वो ज़िंदा हो. और इस हिस्से को तीसरे पार्ट में जस्टिफाई किया जाए. 

Image embed

# इसी साल सितंबर में प्रशांत नील की फिल्म ‘सालार’ आने वाली हैं. लोग लंबे समय से ये कयास लगाते रहे हैं. कि प्रभास वाली फिल्म के ज़रिए प्रशांत नील अपना मल्टीवर्स खोलने वाले हैं. आज रिलीज़ हुए टीज़र में एक लाइन लिखी आती है. उस पर हल्ला मच रहा है कि ‘सालार’ और KGF के क्रॉसओवर को टीज़ किया है. लिखा आता हैं, ‘सबसे बड़ी टक्कर तो अभी होने वाली है’. इसी टक्कर को लोग प्रभास और यश के कैरेक्टर्स से जोड़ रहे हैं. 

बता दें कि होम्बाले फिल्म्स के प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर पहले भी कह चुके हैं कि वो लोग KGF 3 को कंसिडर कर रहे हैं. लेकिन फिल्म पर काम जल्दी शुरू नहीं हो पाएगा. प्रशांत नील पहले ‘सालार’ से फ्री होंगे. उसके बाद NTR31 की शूटिंग पूरी करेंगे. इन सब से फ्री होकर फिर KGF चैप्टर 3 पर बढ़ेंगे.                       

वीडियो: KGF वाले यश ने 700 फैन्स के लिए जो किया उसे देख लोग बोले - 'ये होता है असली स्टार'

Advertisement

Advertisement

()