'रेस 4' के मेन विलेन होंगे हर्षवर्धन राणे? प्रोड्यूसर ने क्या बता दिया
Saif Ali Khan की Race 4 के डायरेक्टर भी फाइनल हो गए हैं.

Race फ्रैंचाइज़ में Saif Ali Khan की वापसी हो चुकी है. वो Race 4 को लीड करने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म के ज़रिए फ्रैंचाइज़ को रीबूट किया जाएगा. मगर अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है. हालांकि बीते कुछ दिनों से ये खबर चल रही है कि Harshvardhan Rane फिल्म के मेन विलेन होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स ने छापा कि वो सैफ और Siddharth Malhotra से भिड़ेंगे. बता दें कि सिद्धार्थ का नाम भी लगातार इस फिल्म से जुड़ता रहा. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ ग्रे-शेड वाला किरदार निभाएंगे. खैर ‘रेस’ सीरीज़ के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने हाल ही में हर्षवर्धन राणे की कास्टिंग पर बात की. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया,
नहीं, ये फेक न्यूज़ है. उन्हें उस रोल के लिए नहीं चुना गया है और उस रोल के लिए अभी कोई फाइनल नहीं हुआ है. कास्ट में से किसी का नाम भी फाइनल नहीं हुआ है. इसलिए मैं अभी इस पर कमेंट नहीं कर सकता.
बीते अक्टूबर में रमेश तौरानी ने ये कंफर्म कर दिया था कि ‘रेस 4’ में सैफ की वापसी होगी. हालांकि फिल्म के डायरेक्टर या किसी और कास्ट मेम्बर का नाम अनाउंस नहीं किया था. अब बताया जा रहा है कि निखिल आडवाणी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. पहले ये फिल्म इसी साल मार्च में फ्लोर पर जाने वाली थी. लेकिन रमेश तौरनी ने बताया कि ‘रेस 4’ की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी.
बता दें कि साल 2008 में इस फ्रैंचाइज़ की शुरुआत हुई थी. ‘रेस’ में सैफ के साथ अक्षय खन्ना, अनिल कपूर और बिपाशा बासु जैसे एक्टर्स ने काम किया था. दूसरी किश्त 2013 में रिलीज़ हुई. इसमें सैफ के अपोज़िट जॉन अब्राहम ने विलन का रोल किया था. इन दोनों ही फिल्मों को अब्बास-मुस्तन की जोड़ी ने डायरेक्ट किया था. लेकिन ‘रेस 3’ में पूरी कास्ट और क्रू चेंज हो गया था. इसमें सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस और डेज़ी शाह अहम रोल्स में थे. फिल्म को रेमो डिसूज़ा ने डायरेक्ट और सलमान ने रमेश तौरानी के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया था. ‘रेस 3’ ने देशभर से 167 करोड़ रुपए की कमाई की थी. जो कि इस फ्रैंचाइज़ की किसी फिल्म का हाइएस्ट कलेक्शन था.
जब तीसरे पार्ट में सलमान खान को कास्ट किया गया, तो सैफ दुखी हो गए थे. इस बारे में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने Showsha को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि 'रेस 2' अभी भी सैफ के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. मगर उसके बाद सैफ ने कई फ्लॉप फिल्में दीं. 'रेस 3' बहुत महंगी फिल्म थी. ऐसे में सैफ को लेना रिस्की सौदा हो सकता था. ये कोई पर्सनल डिसिज़न नहीं था. सैफ की जगह सलमान को फिल्म में लेने का फैसला बिज़नेस को ध्यान में रखकर लिया गया था.
वीडियो: सैफ अली खान की 'रेस 4' में इस बार नए एक्टर की होगी एंट्री!

.webp?width=60)

