The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Harsh Varrdhan Kapoor slams Hindi media, says they only care about box office collections

हर्षवर्धन कपूर ने मीडिया की दकियानूसी रिपोर्टिंग को आड़े हाथों लिया

कहा कि ऐसा ही चलता रहा तो कोई भी रिस्क नहीं लेगा.

Advertisement
harsh varrdhan kapoor movie
हर्षवर्धन कपूर ने लिखा कि मीडिया एक आर्टिस्ट को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही जज करती है.
pic
यमन
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 07:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दो एक्टर्स में क्या फर्क है ये पता उनके स्क्रिप्ट सिलेक्शन से पता चलता है. यानी वो किस तरह की कहानियों से जुड़ते हैं. कैसी कहानियों को अपनी पहचान बनाते हैं. कोई एक्टर कुछ अलग ट्राई करता है, मुख्यधारा से इतर जाकर रिस्क लेता है. फिर चाहे परिणाम संतोषजनक न हो, फिर भी कोशिश करता है. हर्षवर्धन कपूर का स्क्रिप्ट सिलेक्शन भी कुछ ऐसा ही रहा है. राकेश ओमप्रकाश मेहरा, विक्रमादित्य मोटवाने और अनुराग कश्यप जैसे बुलंद फिल्ममेकर्स के साथ फिल्में की. कुछ अलग बनाने की कोशिश की. लेकिन वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई.

हर्ष ने हाल ही में उन फिल्मों पर बात की. निराशा जताई. उन फिल्मों पर नहीं, बल्कि हिंदी मीडिया पर. कि कैसे मीडिया सिर्फ उनके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से ही सरोकार रखता है. इस पर ध्यान नहीं देता कि वो कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे थे. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

‘मिर्ज़या’ से हर्षवर्धन ने अपने फिल्मी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. करीब 35 करोड़ रुपए के बजट पर बनी फिल्म सिर्फ 10 करोड़ रुपए ही कमा पाई. उनकी अगली फिल्म थी ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’. मुंबई के लोकल सुपरहीरो की कहानी. यहां कुछ नया था. फिर भी जनता को पसंद नहीं आया. हालांकि वो बात अलग है कि अब लोग फिल्म के फ्लॉप होने पर हैरानी जताते हैं. हर्ष को इस बात पर नाराज़गी थी कि मीडिया उन्हें सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जानना चाहती है. मीडिया को लेकर उन्होंने एक और ट्वीट किया. लिखा,

Image embed
Image embed

हर्षवर्धन के आखिरी दो प्रोजेक्ट सीधे OTT पर रिलीज़ हुए थे. अपने एक इंटरव्यू में वो कहते हैं कि इससे क्रिएटिव लिबर्टी ज़्यादा मिलती है, और फिल्म बनाने वालों पर पैसा कमाने का प्रेशर नहीं होता.     

वीडियो: मूवी रिव्यू - भावेश जोशी सुपरहीरो

Advertisement

Advertisement

()