'हैरी पॉटर सीरीज़' के 10 कालजयी किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स आजकल क्या कर रहे हैं?
प्रोफ़ेसर स्नेप का किरदार निभाने वाले एलन रिकमैन नहीं रहे, बाकी के लोग कहाँ हैं?
Advertisement

'हैरी पॉटर' के कास्ट के लोग आजकल कहां हैं ?
Quick AI Highlights
Click here to view more
'हैरी पॉटर सीरीज़'. हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया. जिसने क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान, सबका बेमिसाल मनोरंजन किया. जितनी किताबें पॉपुलर रहीं, उतनी ही फ़िल्में भी. सात किताबों पर बेस्ड आठ फ़िल्में आईं. सभी तूफानी हिट रहीं. कितने ही किरदार ऐसे रहे, जो अमर हो गए. उन्हें निभाने वाले एक्टर्स हाउसहोल्ड का नाम बन गए. आगे हम ऐसे ही कुछ एक्टर्स की पोस्ट हैरी पॉटर जर्नी को ट्रेस करेंगे. कि हैरी पॉटर सीरीज़ के बाद उन्होंने क्या किया और आजकल कहां हैं वगैरह.
1. हैरी पॉटर (डेनियल रैडक्लिफ)
डेनियल रैडक्लिफ बहुत ही कमाल के एक्टर हैं. कई हॉलीवुड फ़िल्में की हैं इन्होने. आपने भी इनकी ज्यादा नहीं, तो कम से कम दो से तीन फ़िल्में तो ज़रूर देखी होंगी. लेकिन उनका सबसे चर्चित रोल हैरी का ही रहा. हैरी पॉटर. गोल चश्मे वाला, माथे पर निशान वाला लड़का. वो लड़का, जो ज़िंदा बच गया. जो 'मगलू' बच्चा नहीं था.
आखिरी 'हैरी पॉटर' फ़िल्म 2011 में आई थी. दस साल पहले. फीलिंग ओल्ड? तो आजकल कहां हैं आपके फ़ेवरेट हैरी पॉटर, क्या कर रहे हैं? हैरी पॉटर के बाद डेनियल लगभग 14-15 फ़िल्मों में काम कर चुके हैं. जैसे 'हॉर्न्स', 'स्विस आर्मी मैन' वगैरह. उनकी आखिरी फिल्म 2020 में रिलीज़ हुई 'एस्केप फ्रॉम प्रीटोरिया' थी. डेनियल थिएटर में भी सुपरएक्टिव हैं. जहां बाकी स्टार्स फिल्मों के बीच वक़्त निकाल थिएटर करते हैं, वहीं डेनियल थिएटर के बीच वक़्त निकाल कर फ़िल्में करते हैं. एक बार तो उन्होंने न्यूड प्ले में भी काम किया था.
5. ड्रैको मैल्फॉय (टॉम फ़ेल्टन)
अब हैरी पॉटर के सबसे बड़े नामुराद की बात. जिसने हैरी और कंपनी की जिंदगी में आफ़त डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ड्रैको मैल्फॉय . ये रोल निभाते थे टॉम फ़ेल्टन. 'हैरी पॉटर' फ़िल्मों में काम करने के बाद टॉम को कई फ़िल्मों के ऑफर आए. तब से वो लगातार बिज़ी हैं. उन्होंने 'फ़ीड', 'इन सीक्रेट' जैसी कई फ़िल्मों में काम किया. टॉम की आखिरी फिल्म 2021 में रिलीज़ हुई 'द फरगॉटन बैटल' थी. अगले साल टॉम की 'सेव द सिनेमा' रिलीज़ होगी. फ़िल्मों के साथ-साथ टॉम गोल्फ़ के भी शौक़ीन हैं. वो अक्सर गोल्फ कॉम्पटीशन में हिस्सा लेते रहते हैं. इस साल सितम्बर में एक गोल्फ़ मैच के दौरान उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा था. उम्मीद करते हैं टॉम जल्दी ही मैदान और फ़िल्मों में लौटेंगे.
6. रूबीयस हैग्रिड (रॉबी कोल्ट्रेन)
रूबीयस हैग्रिड. हैरी पॉटर को हॉगवर्ट्स ले जाने वाला शख्स. इस रोल को करते थे रोब्बी कोल्ट्रेन. दस साल 'हैरी पॉटर' में काम करने वाले रॉबी एक स्कॉटिश स्टैंडअप कॉमेडियन, एक्टर और राइटर हैं. 'हैरी पॉटर' फ़िल्मों के बाद रॉबी ने फ़िल्मों से टीवी का रुख कर लिया. रॉबी ने 'अर्बन मिथ्स', 'नेशनल ट्रेज़र' जैसे टीवी शोज़ में काम किया. रॉबी कोल्ट्रेन के ऊपर दो डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी हैं. जिसमें उनके शानदार करियर को दिखलाया गया है. रॉबी आखिरी बार 2020 में टेलीकास्ट हुए शो 'अर्बन मिथ्स' में दिखाई दिए थे.
10. रीमस ल्यूपिन (डेविड थ्यूलिस)
रीमस ल्यूपिन. डार्क आर्ट के प्रोफेसर. ल्यूपिन का ये किरदार 'हैरी पॉटर' की तीसरी फिल्म में एंट्री लेता है. इस किरदार को निभाते थे डेविड थ्यूलिस. डेविड एक्टर, ऑथर, डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर हैं. 1993 में 'नेकेड' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले डेविड 2004 से लेकर 2011 तक 'हैरी पॉटर' फिल्मों में नज़र आए. उसके बाद भी बहुत सी फिल्मों में काम किया. वो अब तक 'क्वीन एंड कंट्री', 'लीजेंड', 'जस्टिस लीग' जैसी कई फ़िल्मों में नज़र आ चुके हैं. आखिरी बार डेविड HBO के शो 'लैंड स्कैपर्स' में नज़र आए थे.