'रामायण' के गाने ऐसे कि बनाते वक्त हान्स ज़िमर और एआर रहमान रोने लगे- कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने बताया कि 'रामायण' में भगवान की विदाई वाला एक गाना है, जिसे बनाने में सबसे ज़्यादा समय लगा.
.webp?width=210)
Nitesh Tiwari की Ramayana के गाने Kumar Vishwas लिख रहे हैं. उन्होंने हालिया इवेंट में बताया कि फिल्म के गाने ऐसे बने हैं कि Hans Zimmer और AR Rahman सुनकर रोने लगे. ‘रामायण’ को ग्लोबल स्केल पर बनाया जा रहा है. इस फिल्म के म्यूज़िक से लेकर VFX पर दुनियाभर के आर्टिस्ट काम कर रहे हैं. इनमें से एक नाम है Hans Zimmer का. जो कि AR Rahman के साथ मिलकर फिल्म का म्यूज़िक बना रहे हैं.
हाल ही में कुमार विश्वास ने एक इवेंट में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने 'रामायण' के म्यूजिक पर बात की. रोचक बात ये है कि इस फिल्म पर काम करने से पहले उन्हें ये तक नहीं पता था कि हान्स ज़िमर कौन हैं. इस कार्यक्रम के दौरान मंच से कुमार विश्वास ने कहा,
ज़िमर और रहमान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियन्स पर बात करते हुए कुमार विश्वास कहते हैं,
‘रामायण’ के म्यूजिक से लोगों की काफी उम्मीद बंधी हुई है. क्योंकि रहमान और ज़िमर, दोनों ही अपने संगीत के लिए दो-दो ऑस्कर्स जीत चुके हैं. अब ये दोनों लोग मिलकर भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म का म्यूज़िक कंपोज़ कर रहे हैं. जब फिल्म का अनाउंसमेंट टीज़र आया, तो लोगों को उसमें ज़िमर और रहमान का काम पसंद आया. रिपोर्ट्स हैं कि इस मूवी में अन्य फिल्मों की तरह गाने नहीं होंगे. बल्कि मेकर्स इसमें केवल भजन और श्लोकों का इस्तेमाल करेंगे. ये भजन और श्लोक फिल्म का फ्लो नहीं बिगाड़ेंगे बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. जितने श्लोक और भजन फिल्म में इस्तेमाल हुए हैं, वो सब कुमार विश्वास ने लिखे हैं.
वीडियो: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बनेगी हॉलीवुड स्केल पर, गॉडजिला-वेनम VFX आर्टिस्ट और ओपनहाइमर प्रोड्यूसर जुड़े

.webp?width=60)

