पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी विरोधी फेक पोस्ट पर हानिया आमिर ने क्या सफाई दी?
पिछले दो दिनों से Pahalgam Attack को लेकर Hania Aamir के नाम पर एक फर्जी पोस्ट खूब वायरल हो रही थी. अब इस पूरे मसले पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है.
.webp?width=210)
Pahalgam Terror Attack के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir के नाम पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस पोस्ट में वो इस हमले के लिए पाकिस्तानी सेना की आलोचना करती दिख रही थीं. उनके हवाले से जो पोस्ट वायरल हुई, उसमें हानिया ने भारतीय प्रधानमंत्री PM Modi से अपील की थी कि वो पाकिस्तानी के खिलाफ जो भी एक्शन लें, उसमें आम जनता को न घसीटें. क्योंकि उनकी कोई गलती नहीं है. मगर फिर मालूम चला कि ये फर्जी इंस्टाग्राम पोस्ट है. अब हानिया ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. और उनके हवाले से फैलाए जा रहे हैं पाकिस्तान विरोधी पोस्ट पर नाराज़गी ज़ाहिर की.
हानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए एक लंबी स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा,
पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए सहानुभूति जताते हुए हानिया ने आगे लिखा,
फर्जी पोस्ट शेयर करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए हानिया ने आगे कहा,
इससे पहले जो फर्जी पोस्ट हानिया के नाम से वायरल हुई थी, उसमें सीधे- सीधे पाकिस्तानी सेना पर हमला किया गया था. वायरल पोस्ट में लिखा था,
हानिया का इंस्टाग्राम एकाउंट फिलहाल भारत में बैन है. लेकिन उनके फैन्स सफाई देने वाली इस स्टोरी को भी खूब शेयर कर रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि हानिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में नजर आने वाली थीं. उन्होंने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली थी. मगर पहलगाम हमले के बाद उनका इस फिल्म में बने रहना मुश्किल नजर आ रहा है.
वीडियो: हानिया आमिर, माहिरा खान समेत कई पाकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट्स बैन

.webp?width=60)

