The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Hafiz Muhammad Saeed tweets in Hindi on JNU row by HafizSaeedLive handle

हाफ़िज़ सईद का भारत प्रेम, इंस्टाल कर लिया गूगल हिंदी इनपुट!

तो क्या हाफ़िज़ भी भारतीयों से इत्ता ही प्यार करता है?

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2016, 02:30 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय जनता को नया रमतूला मिल गया है. नाम है हाफ़िज़ सईद. राजनाथ भरी प्रेस कांफ्रेंस में इसके नाम पर लजा जाते हैं मानो क्रश का नाम सुन लिया हो. फिल्म वाले पाकिस्तान में घुस-घुस मार आए हैं. कोई इनका फेक ट्विटर अकाउंट बनाए बैठा है. न्यूज वाले ऐसे प्रेमी हैं कि इसके फर्जी अकाउंट को असल समझ ट्वीट पर असली स्टोरी कर डालते है. तो क्या हाफ़िज़ भी भारतीयों से इत्ता ही प्यार करता है? जवाब है हां! पढने में दिक्कत न हो इसलिए ट्विटर पर हिंदी लिखने लगा है. ट्विटर पर एक अकाउंट है @HafizSaeedLive इस अकाउंट पर हाफ़िज़ सईद जो-जहां गया हो उसकी डीटेल्स आती हैं. माने 'बर्थडे पर नेता जी ने गरीबों को फल वितरित किए' और 'देखो हम टीवी पर आ रहे हैं' टाइप्स. तो आजकल उस अकाउंट से हिंदी में लिखा जा रहा है. https://twitter.com/HafizSaeedLive/status/699223505464860672 https://twitter.com/HafizSaeedLive/status/699223321540501504 https://twitter.com/HafizSaeedLive/status/699222096333905920 अब हाफ़िज़ सईद खुद लिखता है, या उसके चेले-चपाटी लिखते हैं ये तो हमें नहीं पता. बायो में जो लिखा है उस हिसाब से उसकी मीडिया टीम संभालती है ये अकाउंट लेकिन टाइपिंग की बहुत अशुद्धियां हैं. पक्का गूगल हिंदी इनपुट इंस्टाल किया होगा. धीरे-धीरे सीख जाएगा. आप तो लल्लन का ये वीडियो देखो. https://www.youtube.com/watch?v=QAC1EzKRlr4

Advertisement

Advertisement

()