अक्षय की अगली फिल्म से ऑस्कर विनिंग म्यूज़िक कम्पोज़र को निकाल दिया गया!
Akshay Kumar की Skyforce में M M Keeravani की जगह GV Prakash Kumar को क्यों लिया गया?

M M Keeravani. साउथ सिनेमा के जाने-माने म्यूज़िक कम्पोज़र हैं. इन्हीं के बनाए RRR के गाने 'नाटु-नाटु' को ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया. अब खबर है कि एमएम कीरवानी को Akshay Kumar की अगली फिल्म से निकाल दिया गया है. उनकी जगह GV Prakash Kumar को ले लिया गया है. क्या है पूरा ममला आइए समझते हैं.
साल 2024 में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. अक्षय ने साल की शुरुआत की थी 'बड़े मियां छोटे मियां' से. फिर उसके बाद उनकी फिल्म आई 'सरफिरा'. अब उन्होंने मल्टीस्टारर फिल्म 'खेल-खेल में' की रिलीज़ डेट अनाउंस की है. उसके बाद साल के अंत में उनकी फिल्म 'स्काईफोर्स' आने वाली है. जिसे दिनेश विजन प्रोड्यूस करने वाले हैं. अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्काईफोर्स' के लिए कीरवानी को रिप्लेस करके जीवी प्रकाश कुमार को रख लिया गया है.
बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट छापी. जिसमें बताया गया,
'' 'स्काईफोर्स' के लिए मेकर्स की पहली पसंद ऑस्कर विनिंग कम्पोज़र एमएम कीरवानी ही थे. मगर उनकी और प्रोड्यूसर दिनेश विजन के बीच वैचारिक मतभेद था. इसी के बाद दोनों ने ही इस फिल्म पर साथ काम ना करने का फैसला लिया. मगर उन दोनों ने ही तय किया है कि फ्यूचर में एक साथ किसी ना किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम ज़रूर करेंगे.''
सोर्स ने बताया,
''जी.वी. प्रकाश ने अक्षय के साथ उनकी हाल ही में आई फिल्म 'सरफिरा' में भी काम किया है. अक्षय और जी.वी. दोनों ही एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हैं. मेकर्स के साथ दोनों का विजन भी काफी मिलता जुलता था. इसी वजह से 'स्काईफोर्स' में भी दोनों ने साथ काम करने जा रहे हैं.''
पिछले दिनों 'स्काईफोर्स' के डायरेक्टर Sandeep Kewlani ने सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू होगा. इसी पोस्ट में उन्होंने जी.वी. प्रकाश को भी टैग किया है. जी.वी. इससे पहले 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'असुरन', 'सोराराई पोर्ट्रू', 'थलाईवी' जैसी फिल्मों के गाने बना चुके हैं. इसके अलावा वो आने वाली कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' और 'विक्रम' की पैन इंडिया फिल्म 'तंगलान' का भी म्यूज़िक देंगे.
वीडियो: अक्षय कुमार ने बताया कई प्रोड्यूसर्स ने काम कराए, फिर पैसे नहीं दिेए

