कारगिल युद्ध में सैकड़ों भारतीय जवानों की जान बचाने वाली लड़की का रोल करने जा रही हैं जाह्नवी कपूर
शौर्य चक्र विजेता लड़की पर बन रही बायोपिक की शूटिंग शुरू हो चुकी है. देखिए फिल्म से एयरफोर्स पायलट के रूप में जाह्नवी का फर्स्ट लुक.
Advertisement

गुंजन सक्सेना अब शादीशुदा हैं और उनके पति भी एयरफोर्स पायलट हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
'धड़क' से पहले करण जौहर ने एक फिल्म अनाउंस की थी. फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की कहानी पर. लेकिन ये तय नहीं था कि इस फिल्म में कौन काम करेगा और कौन डायरेक्ट करेगा. पहले सवाल का जवाब मिल गया है. गुंजन का रोल करण की इस अनाम फिल्म में जाह्नवी कपूर करने जा रही हैं. दूसरे सवाल का आधा जवाब ये है कि इस फिल्म को करण सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे, डायरेक्शन की कुर्सी पर किसे बिठाया जाएगा ये आने वाला समय बताएगा. मतलब ऐसी क्या एक्ट्राऑर्डिनरी थी गुंजन की लाइफ, जिस पर करण जौहर बायोपिक बना रहे हैं?
गुंजन की कहानी पर फिल्म इसलिए बन रही है क्योंकि उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका. बहादुरी के लिए मिलने वाला ये अवॉर्ड गुंजन को क्यों मिला था? इसका जवाब ये है कि गुंजन इंडिया की पहली महिला बैच की एयर-फोर्स पायलट हैं. पच्चीस लड़कियों की टीम को पहली बार एयरफोर्स में बतौर पायलट ट्रेनी लिया जा रहा था. साल 1994 में. लेकिन गुंजन को अवॉर्ड मिला 1999 में हुए कारगिल वॉर में उनकी बहादुरी के लिए.
अपनी ट्रेनिंग के दौरान गुंजन.
जाह्नवी इस फिल्म में गुंजन का रोल करेंगी. फिल्म की तैयारी के लिए वो उनसे मिलना भी शुरू कर चुकी हैं. जाह्नवी चाहती हैं कि शूटिंग शुरू होने से पहले वो गुंजन की तरह बोलना और चलना सीख लें. जाह्नवी की एक धुंधली सी तस्वीर बाहर आई है, जिसमें वो एयरफोर्स पायलट की कॉस्ट्यूम में नज़र आ रही हैं. ये तस्वीर संभवत: फिल्म के सेट से लीक हुई हैं.

लीक हुई तस्वीर में एयरफोर्स पायलट की वेश-भूषा में जाह्नवी कपूर.
फिल्म में श्रीविद्या का रोल भी काफी जरूरी होगा. ऐसे में ये देखना मजेदार होगा कि इस रोल में जाह्नवी के साथ किसे साइन किया जाता है. गुंजन के पिता और भाई भी आर्मी में थे, हो सकता है फिल्म में हमें उनके भी किरदार देखने को मिलें. सब मिलाकर ये फिल्म भी लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट वाली होगी. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी ने करण के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है, जिसके तहत वो 'धड़क' में काम कर चुकी हैं और 'तख्त' के बाद उनकी इस बायोपिक फिल्म में भी कर रही हैं.

गुंजन से मुलाकात के दौरान जाह्नवी.
अपनी लव स्टोरीज़ के लिए मशहूर करण जौहर अचानक से नई तरह की फिल्मों में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. अगर उनकी आने वाली फिल्मों को देखें तो ये बात बिलकुल क्लीयर हो जाती है. वो अभी 'केसरी', 'तख्त', 'ब्रह्मास्त्र', 'कलंक' और 'सिंबा' जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं. 'केसरी' पीरियड वॉर फिल्म है, 'तख्त' भी मुगलों के दौर की कहानी कहेगी, 'सिंबा' एक्शन-कॉमेडी और 'ब्राह्मास्त्र' साइंस-फिक्शन फैंटसी फिल्म है. अब इसी लिस्ट में एक बायोपिक भी जुड़ने जा रही है. इसका मतलब ये नहीं कि करण अपनी लीक छोड़ रहे हैं. उनकी अगली फिल्म है 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', जिसमें वो चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को लॉन्च करने जा रहे हैं.
वीडियो देखें: गोविंदा की नई फिल्म फ्राईडे का ट्रेलर देखकर फैंस खुश हो जाएंगे

कारगिल वॉर के दौरान गुंजन और उनकी साथी पायलट श्रीविद्या राजन ने कश्मीर में घायल हुए जवानों को बीच वॉर से वापस घर लाने का काम किया था. सिर्फ इतना ही नहीं वहां जवानों की जो भी जरूरतें थीं, जैसे खाना, मेडिकल फैसिलिटी सब इन्होंने ही मुहैया करवाया था. ऊपर से पाकिस्तानी वॉर जोन्स पर भी नज़र रखने का काम इनके ही जिम्मे था. इसके लिए इन्हें खास छोटे साइज़ के और हल्के 'चीता' हेलिकॉप्टर दिए गए थे, जो पहाड़ों की चोटियों पर आसानी से लैंड कराए जा सकते थे. लेकिन दिक्कत वाली बात ये थी कि इस दौरान उनके पास न कोई हथियार था, न किसी और तरह की सुरक्षा व्यवस्था. किसी भी वक्त उनकी जान सकती थी.