The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Gully Boy actress Amruta Subhash exposes senior producer misconduct

'गली बॉय' फेम अमृता सुभाष के साथ प्रोड्यूसर ने की गंदी हरकत, ऐसा जवाब दिया कि रोंगटे खड़े हो जाएंगे

अमृता सुभाष ने बताया, वो सीढ़ी चढ़ रही थीं. तभी उनको अपनी कमर के आस-पास एक हाथ का अनुभव हुआ.

Advertisement
Amruta Subhash
अमृता सुभाष हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी सिनेमा का भी जाना माना नाम हैं.
pic
मेघना
28 मई 2025 (अपडेटेड: 28 मई 2025, 04:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Lust Stories 2, Gully Boy, Choked जैसी फिल्मों में दिखने वाली एक्ट्रेस Amruta Subhash ने हाल ही में अपने साथ हुए एक भयावह एक्सपीरिएंस को शेयर किया. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के एक जाने-माने बड़े प्रोड्यूसर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी. जिसके बाद अमृता किसी भी तरह से डरी नहीं. उन्होंने तुरंत पलटकर उसका जवाब दिया. अमृता ने बताया कि वो उसी वक्त प्रोड्यूसर पर चिल्लाई और उनसे कहा कि बिना इजाज़त के कोई भी उन्हें छू नहीं सकता.

Zoom को दिए इंटरव्यू में अमृता ने कहा,

Image embed

Image embed

अमृता ने आगे बताया,

Image embed

अमृता ने बताया कि वहां मौजूद हर आदमी ये सोच रहा था कि अब तो ये रोल इसके हाथ से गया. मगर अमृता ने किसी की परवाह ना करते हुए उस प्रोड्यूसर को कायदे से लताड़ दिया. अमृता ने ये भी बताया कि वो प्रोड्यूसर अब और भी बुज़ुर्ग हो गए हैं. इसके अलावा अमृता ने एक और किस्सा शेयर किया. जिसमें इंडस्ट्री के एक जाने-माने शख्स ने उन्हें उन्हें रात को ड्रिंक पर अपने घर बुलाया था. अमृता ने बताया,

Image embed

इसके बाद वो शख्स भी हक्का-बक्का होकर अमृता को देखने लगा. खै़र, अमृता से पहले भी कई और एक्ट्रेसेस अपने साथ हुए ऐसे गलत व्यवहार के बारे में बता चुकी हैं. अमृता की बात करें तो वो 'बॉम्बे बेगम', 'सास बहू अचार' और 'धमाका' जैसी सीरीज़ में भी नज़र आई हैं. 

वीडियो: वेब सीरीज़ ‘बॉम्बे बेगम्स’ में पूजा भट्ट, अमृता सुभाष, प्लबिता बोरठाकुर का किरदार क्या है?

Advertisement

Advertisement

()