वो आवाजें जिन्हें खा गए ड्रग्स
छोटी उम्र में ही इन्हें इतना फेम मिल गया कि अमर हो गए. जिंदा होते तो गुरु अब तक नरक काट देते.

1. जिमी हेंड्रिक्स
संगीत के इतिहास में सबसे बड़े रॉक गिटारिस्ट में से एक गिने जाने वाले जिमी हेंड्रिक्स का करियर मात्र चार साल बड़ा रहा था. हालांकि 15 साल की उम्र में ये गिटार बजाना शुरू कर चुके थे पर इनको फेम मिला 23 की उम्र में जब इन्होंने कैलिफोर्निया के मशहूर मोंट्रे फेस्टिवल में परफॉर्म किया. कुल ही सालों बाद 27 की उम्र में ड्रग्स के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गयी.
2. जैनिस जॉपलिन
अमेरिकी गायिका और गीतकार जैनिस 'बिग ब्रदर एंड द होल्डिंग कंपनी' की लीड सिंगर थीं, और बाद में सोलो गाने लगीं. कई सारे इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेने वाली ये लड़की जब स्टेज पर बजाती, तो लोग इसकी परफॉरमेंस को इलेक्ट्रिक कहते. जैनिस एक पेंटर और डांसर भी थीं. 'पर्ल' कहलाने वाली 27 साल की ये सुपरस्टार एक रविवार रिकॉर्डिंग के लिए नहीं पहुंची. जब बहुत देर तक इंतजार करने के बाद रिकॉर्डिंग मेनेजर उन्हें देखने उस होटल में गए जिसमें वो ठहरी थी, उसे जैनिस के कमरे में उसकी लाश मिली. मौत का कारण था शराब के साथ ली गयी हेरोइन की ओवरडोज.
3. जिम मॉरिसन
अमेरिकी गायक, गीतकार और कवि जिम मॉरिसन को रॉक जगत के सबसे बड़े चेहरों में से एक माना जाता है. चार साल की उम्र में उन्होंने एक भयानक कार एक्सीडेंट देखा जिसमें एक परिवार मारा गया. इस घटना का उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा और अपने गीतों और कविताओं में वो लगातार इसका जिक्र करते रहे. लिजर्ड किंग और किंग ऑफ ऑर्गैस्मिक रॉक कहलाने वाले जिम 27 की उम्र में अपने अपार्टमेंट के बाथटब में मरे हुए पाए गए. उनकी मौत का कारण आज भी बहस का मुद्दा है. पर कहा जाता है कि असल कारण हेरोइन की ओवरडोज था.
4. माइकल जैक्सन
डांसर, गायक, गीतकार और प्रोडूसर माइकल जैक्सन, जिन्हें 'किंग ऑफ पॉप' भी कहा जाता है, दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाली आवाज रहे हैं. उनका डांस स्टाइल 'रोबोट' और मूनवॉक' इतने पॉपुलर हुए कि दुनिया भर में इसकी आज भी कॉपी होती है. हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ, सेक्शुअल रिलेशनशिप्स, और बदलते चेहरों को लेकर ये हमेशा विवादों में रहे. 51 साल की उम्र में उनके डॉक्टर ने उनके कमरे में उनकी लाश पायी. मौत का कारण दिमागी मरीजों को दिए जाने वाली एंटी-डिप्रेसेंट ड्रग की ओवरडोज बताया गया. जैक्सन की मौत दुनिया के लिए एक बड़ा झटका था. VH1 टीवी चैनल ने इसे दुनिया का सबसे शॉकिंग मोमेंट घोषित किया.
5. व्हिटनी हूस्टन
गायिका, अभिनेत्री, प्रोडूसर और मॉडल व्हिटनी को इतने अवार्ड्स मिले हैं कि गिनीज बुक में सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाली महिला के नाम से उनका नाम दर्ज है. उनका पहला एल्बम किसी भी गायिका का दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम था. कुछ ही साल पहले व्हिटनी अपने बाथटब में मरी हुई पायी गयीं. पहले लोगों की लगा कि मौत एक एक्सीडेंट थी. पर रिपोर्ट्स आने पर पता चला कि असल कारण दिल की बीमारी और कोकेन का रेगुलर यूज है.

