The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Govinda's Wife Sunita says- It is not easy to be a Star wife I can't say I trust him now

गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर बोलीं पत्नी सुनीता- "मैं गोविंदा पर भरोसा करती थी, अब नहीं करती"

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा कि एक स्टार की पत्नी होने के लिए दिल पर पत्थर रखना पड़ता है. क्योंकि एक्टर्स पत्नी से ज़्यादा वक्त हीरोइनों के साथ बिताते हैं.

Advertisement
Govinda with wife Sunita Ahuja, Sunita Ahuja in a Podcast
गोविंदा और सुनीता आहूजा का शादी को 38 साल हो चुके हैं.
pic
अंकिता जोशी
16 मई 2025 (पब्लिश्ड: 09:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Govinda की पत्नी Sunita Ahuja हालिया इंटरव्यू में स्टार वाइफ होने की मुश्किलों पर बात की. उन्होंने कहा कि जिस महिला का पति ज्यादातर वक्त हीरोइनों के साथ बिताता है, उसे बेहद सख़्त जान होना पड़ता है. डेक्कन टॉक्स नाम के पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि उन्हें आए दिन गोविंदा के लिंक-अप्स की अफ़वाहें सुनने को मिल करती थीं. इन बातों से वो किस तरह निपटती थीं, इस बारे में सुनीता ने कहा -

Image embed

गोविंदा एक वक्त पर कई फिल्मों में काम किया करते थे. इसलिए वो अलग-अलग शिफ्ट में अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग करते थे. ऐसे में उनके दिन का ज़्यादातर वक्त हीरोइनों के साथ बितता था. ऐसे में सुनीता ने कभी असुरक्षित महसूस किया, इसके जवाब में वो कहती हैं, 

Image embed

गोविंदा के लिंक-अप की अफ़वाहों और अपने पति पर भरोसे के सवाल पर सुनीता ने कहा, 

Image embed

Image embed

इस बातचीत में एक स्टार की पत्नी होने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताते हुए सुनीता ने कहा, 

Image embed

इसी इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि वो इस बात से बिल्कुल ख़ुश नहीं हैं कि गोविंदा वज़न कम करने के लिए कुछ नहीं कर रहे. वो कहती हैं,

Image embed

गोविंदा ने अपने अब तक के करियर में 165 फिल्मों में काम कर चुके हैं. 90 के दशक में गोविंदा का बोलबाला हुआ करता था. हालांकि बीतते समय के साथ उनकी फिल्में चलनी बंद हो गईं. फिर कुछ वक्त के लिए वो फिल्मों से दूर भी रहे. 2007 में उन्होंने ‘पार्टनर’ फिल्म से वापसी की. मगर वो उस कमबैक को भुना नहीं पाए. उनकी पिछली फिल्म ‘रंगीला राजा’ 2019 में रिलीज़ हुई थी. उसके बाद से गोविंदा फिल्मों से लगातार दूर चल रहे हैं.

वीडियो: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने क्यों कहा, लोग उनका फायदा उठाते थे?

Advertisement

Advertisement

()