अर्चना की जगह गोविंदा की बीवी सुनीता होतीं कपिल शर्मा शो की जज, मगर...
Govinda की वाइफ Sunita Ahuja ने कहा, Kapil Sharma ने उन्हें उनके शो में Archana Puran Singh की जगह लेने की बात कही थी.

Govinda और उनकी वाइफ Sunita Ahuja के अपने भांजे Krushna Abhishek और उनकी वाइफ Kashmera Shah से रिश्ते तल्ख हैं. सुनीता अक्सर कृष्णा को लेकर बयान देती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू पर कहा कि कपिल शर्मा के शो पर वो कृष्णा और उनकी वाइफ की वजह से नहीं गईं.
हाल ही में सुनीता Timeout with Ankit पॉडकास्ट पर पहुंची थीं. जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ और उनके रिश्तों पर बात की. सुनीता ने कहा कि उनकी कृष्णा और कश्मीरा शाह से नहीं बनती. सुनीता ने इसी पॉडकास्ट पर ये भी बताया कि उन्हें एक बार कपिल के शो पर अर्चना पूरन सिंह को रिप्लेस करने का ऑफर मिला था.
सुनीता ने बताया कि कपिल ने उनसे कहा था कि अर्चना की जगह उन्हें रख लेंगे. मगर सुनीता ने उनसे कहा कि अगर अर्चना को निकालना भी है तो उन्हें पूरे सम्मान के साथ निकाला जाए. इसी बात पर सुनीता ने बताया कि कृष्णा और कश्मीरा की वजह से वो ये शो नहीं करना चाहतीं. सुनीता कहती हैं,
सुनीता ने कहा,
सुनीता की इसी बात का जवाब अब कृष्णा अभिषेक ने दिया है. हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा कि वो अपनी मामी से बहुत प्यार करते हैं. कृष्णा अभिषेक कहते हैं -
ऐसा नहीं है कि सुनीता ने पहली बार कृष्णा या कश्मीरा को लेकर कोई बयान दिया हो. वो इससे पहले भी इस कपल को लेकर बयान देती आई हैं. टीवी पर ऑन एयर होने वाले कपिल के शो में भी जब गोविंदा और सुनीता ने शिरकत की थी तो मज़ाक-मज़ाक में कृष्णा अभिषेक को बहुत कुछ सुनाया था. दोनों के बीच साल 2018 से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे. जब कश्मीरा ने एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा कि लोग पैसों के लिए नाचते हैं. इसी पोस्ट के बाद से कहा जाने लगा कि गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा से दूरी बना ली.
वीडियो: गोविंदा ने फैन को थप्पड़ मारा, कोर्ट बोला- 'माफी मांग लो वरना... '

.webp?width=60)

