करण जौहर पर भड़के गोविंदा, बोले- "मेरे हाथ लगे तो उन्हें ऐसा प्रसाद दूंगा..."
गोविंदा ने करण जौहर को दी रजनीकांत की तरह बीच महफिल में सज़ा देने की धमकी.

Govinda, फिल्ममेकर Karan Johar पर बुरी तरह भड़क गए हैं. वजह है Vicky Kaushal की फिल्म- Govinda Naam Mera (2022). एक्टर का दावा है कि ये मूवी उनके और उनकी वाइफ Sunita Ahuja के रिश्ते पर बनाई गई है. इसलिए उन्होंने करण को धमकी दी है कि यदि उन्होंने अपने काम करने का तरीका नहीं बदला, तो वो उन्हें Rajinikanth के स्टाइल में सजा देंगे.
सुनीता पिछले कुछ समय से गोविंदा और अपने निजी मसलों के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात कर रही हैं. उनका आरोप है कि गोविंदा ने उन्हें चीट किया है. मगर एक्टर इन दावों को झुठलाते रहे हैं. हालांकि उनका ये मानना है कि करण ने सुनीता और उनके रिश्ते को 'गोविंदा नाम मेरा' का विषय बनाया है. ANI से हुई बातचीत में वो कहते हैं,
गोविंदा आगे कहते हैं,
हाल ही में मिस मालिनी पर हुए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि गोविंदा का एक कम उम्र की लड़की से एक्सट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा था. उस लड़की ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया है. सुनीता के मुताबिक,
दूसरी तरफ़ गोविंदा ने ऐसी किसी भी बात से साफ़ इन्कार कर दिया है. उनका कहना है कि सुनीता को कोई उनके खिलाफ़ भड़का रहा है. उनके मुताबिक, वो 15 सालों से केवल इसलिए नहीं बोले क्योंकि उन्हें लगा कि यही उनकी किस्मत है. वैसे, 'गोविंदा नाम मेरा' एक्टर गोविंदा की ज़िंदगी पर आधारित है, इस तरह की खबरें पहले कभी नहीं आई थीं. मेकर्स या एक्टर्स ने अपनी तरफ से इस बाबत कुछ नहीं कहा. दूसरी तरफ़ करण जौहर ने अबतक गोविंदा के इस दावे और धमकी पर कोई बयान नहीं दिया है. जहां तक फिल्म की बात है, 'गोविंदा नाम मेरा' को शशांक खेतान ने लिखा और डायरेक्ट किया है. करण जौहर मूवी के प्रोड्यूसर हैं. विकी कौशल के अलावा इसमें भूमि पेडणेकर, कियारा आडवाणी, सैयाजी शिंदे और रेणुका शहाणे ने काम किया है.
फिल्म में विकी, गोविंद वाघमारे उर्फ गोविंदा के किरदार में नज़र आए हैं. वो बॉलीवुड में बतौर बैकअप डांसर काम करता है और कोरियोग्राफर बनना चाहता है. उसकी शादी गौरी (भूमि पेडनेकर) से हुई है. लेकिन दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे. गोविंदा अपनी गर्लफ्रेंड और को-डांसर सुकू (कियारा आडवाणी) से शादी करना चाहता है. मगर वो गौरी से तलाक नहीं ले पा रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि गौरी उससे दहेज में दिए गए 2 करोड़ रुपये वापस मांग रही है. एक्टर गोविंदा का दावा है कि ये मूवी उनके रिश्ते पर बनी है. फिल्म 2022 में डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी.
वीडियो: गोविंदा-सुनीता के डिवोर्स पर वकील ने क्या बता दिया?

.webp?width=60)

