The Lallantop
Advertisement

'अवतार' के लिए 18 करोड़ मिले थे, फिर भी मना कर दिया - गोविंदा

Govinda ने पहले कहा था कि उन्होंने ही James Cameron को Avatar टाइटल दिया था.

Advertisement
govinda, avatar, james cameron
पहलाज निहलानी ने 'अवतार ' वाली बात पर गोविंदा को ताना भी मारा था.
pic
यमन
9 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 07:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Govinda ने एक बार कहा था कि James Cameron ने उन्हें Avatar ऑफर की थी. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इस बात पर गोविंदा को बहुत ट्रोल किया गया. अब तक किया जाता है. हाल ही में ‘गोविंदा’ ने फिर इस बारे में बात की है. मुकेश खन्ना से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जेम्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये ऑफर किये थे, फिर भी उन्होंने मना कर दिया. गोविंदा ने कहा कि लंदन में उन्हें एक शख्स ने जेम्स कैमरन से मिलवाया था. उन्होंने गोविंदा से कहा कि तुम्हें इनकी फिल्म करनी चाहिए. गोविंदा ने आगे कहा,

Embed

इससे पहले गोविंदा ने इंडिया टीवी के एक शो पर ये किस्सा सुनाया था. तब गोविंदा ने कहा था,

Embed

Embed

गोविंदा की बड़ी फिल्मों के प्रोड्यूसर Pahlaj Nihalani ने भी इस बारे में बात की थी. उन्होंने ‘अवतार’ वाली बात पर कहा कि गोविंदा के दिमाग की डिस्क घूम गई है. Friday Talkies नाम के चैनल को दिए इंटरव्यू में पहलाज ने बताया,

Embed

पहलाज निहलानी ने आगे बताया कि बाद में गोविंदा ने उस फिल्म पर काम करने से मना कर दिया. उनका कहना था कि कुछ और बनाते हैं. पहलाज ने फिर रजनीकांत की फिल्म के राइट्स खरीदे, जहां रजनीकांत का डबल रोल था. उनका प्लान था कि एक शेड्यूल में पूरी फिल्म खत्म कर दी जाए. मगर बीच में गोविंदा की तबियत बिगड़ गई. उन्हें सेट पर चक्कर आने लगे. उसके चलते फिल्म का शूट लंबा खिंच गया.

बता दें कि बीते कुछ सालों से गोविंदा ने फिल्मों से दूरी बना रखी है. हालांकि ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही वो किसी फिल्म से कमबैक करने वाले हैं.          
 

वीडियो: "अवतार 3 अब तक की सबसे लंबी फिल्म होगी", जेम्स कैमरन ने फिल्म के बारे क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()