100 करोड़ की फिल्म छोड़ने के अफ़सोस में खुद को थप्पड़ मारता था- गोविंदा
Govinda ने ये भी बताया कि बॉलीवुड के पढ़े-लिखे लोग उनके जैसे अनपढ़ को इंडस्ट्री से निकालना चाहते थे. इसलिए उनके खिलाफ साजिशें करने लगे.

Govinda इन दिनों फिल्मों से दूर चल रहे हैं. हालिया बातचीत में उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में कई लोग उनकी मौजूदगी से नाखुश थे. असहज थे. इसलिए इंडस्ट्री के लोगों ने उनके खिलाफ षडयंत्र किए. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बात की. गोविंदा ने बताया कि भारतीय सिनेमा में उनका स्वागत Star KIds की तरह खुली बांहों से नहीं किया गया. बल्कि उन्हें काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ा.
गोविंदा ने हाल ही में मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया. इस बातचीत में भी उनका अंदाज़ तल्ख था. उन्होंने अपनी अब तक की यात्रा के किस्से सुनाए. उन्होंने कहा,
इस बातचीत में गोविंदा ने ये भी बताया कि उन्होंने 100 करोड़ के बजट की फिल्म भी छोड़ दी थी. वजह, वो फिल्म के प्लॉट से जुड़ाव फील नहीं कर रहे थे. हालांकि बाद में उन्हें इसका अफ़सोस भी हुआ. पूरा किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा,
गोविंदा अपने कई इंटरव्यूज़ में ये भी कह चुके हैं कि उन्हें जेम्स कैमरन की फिल्म ‘अवतार’ भी ऑफर हुई थी. इसके लिए उन्हें महज़ 10 दिन का शूट करना था. और रकम मिलनी थी 18 करोड़ रुपए. मगर गोविंदा राज़ी नहीं हुए. ये किस्सा उन्होंने इंडिया टीवी के बाद मुकेश खन्ना वाले इंटरव्यू में भी सुनाया. 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' के बाद गोविंदा बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आए हैं. गोविंदा, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और गोविंद नामदेव जैसे दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद ये फिल्म फ्लॉप रही. इससे पहले 2014 में आई किल दिल में गोविंदा के काम की तारीफ़ हुई थी. इसमें वो नेगेटिव रोल में थे. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी ये फिल्म भी सफल नहीं हो सकी. इन दोनों फिल्मों के बीच उन्होंने राज एंड डीके की फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ में भी काम किया था. मगर ये फिल्म भी नहीं चली.
वीडियो: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने क्यों कहा, लोग उनका फायदा उठाते थे?

.webp?width=60)

