The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Govinda recalls 9-year legal battle after slapping fan, Victim demanded 4 crores

शख्स को थप्पड़ मारा, उसने बदले में 4 करोड़ रुपये मांग लिए - गोविंदा

Govinda ने एक फिल्म के सेट पर एक संतोष राय नाम के शख्स को थप्पड़ मारा था. गोविंदा ने कहा कि वो केस नौ साल तक चला था.

Advertisement
Govinda, Santosh Rai
गोविंदा ने 'मनी है तो हनी है' के सेट पर एक शख्स को थप्पड़ मारा था.
pic
अंकिता जोशी
13 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 06:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Govinda ने हाल ही में Mukesh Khanna को लंबा-चौड़ा इंटरव्यू दिया है. यहां उन्होंने अपने गोविंद से गोविंदा होने की कहानी से लेकर 14 की उम्र में फिल्म मांगने का किस्सा सुनाया. उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ मारने वाले केस का जिक्र भी किया. वो केस जो 9 साल तक चला. गोविंदा ने कहा कि उस केस को रफ़ा-दफ़ा करने के लिए उनसे 4 करोड़ रुपए मांगे गए थे. हालांकि बकौल गोविंदा, उनकी तिकड़म से उन्हें ये रकम देना नहीं पड़ी और वो बहाल हो गए.

गोविंदा ने इस केस पर बात करते हुए कहा,

Embed

# क्या है पूरा मामला

- गोविंदा 2008 में फिल्म ‘मनी है तो हनी है’ के लिए फिल्मिस्तान स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने संतोष राय नाम के शख्स को थप्पड़ मारा था. 

- इसके बाद राय ने बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दायर किया था.

 -हाईकोर्ट ने 2013 में पर्याप्त सबूत नहीं होने की वजह से केस खारिज कर दिया था.

 - इसके बाद राय ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

- गोविंदा का कहना था कि राय ने साथी महिला आर्टिस्ट के साथ बुरा बर्ताव किया था, इसीलिए उन्होंने उसे थप्पड़ मारा था.

- सुप्रीम कोर्ट ने गोविंदा को संतोष से माफी मांगने को कहा था.

- जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि ‘गोविंदा एक पब्लिक फिगर हैं. उन्हें ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी. रील लाइफ में वो जो काम करते हैं, उसे रीयल लाइफ में करने की जरूरत नहीं है’.

- घटना की वीडियो क्लिप देखने के बाद बेंच ने गोविंदा को अपने रवैये के लिए माफी मांगने के लिया कहा. साथ ही कोर्ट से बाहर इस मामले को सुलझाने को कहा था.

- संतोष का कहना था कि वो एक्टर बनने के लिए मुंबई आए थे. उन्होंने कहा कि इस मामले से हुई बदनामी ने उनके करियर बनने की उम्मीदें ही खत्म कर दी हैं. 

Embed

अपने पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने गोविंदा को बताया कि आज कल कुछ वीडियोज़ में लोग गोविंदा और मुकेश खन्ना को जोड़ रहे हैं. खन्ना ने कहा-

Embed

इस पर गोविंदा ने भी सहमत‍ि जताई. मगर ये भी कहा कि कभी-कभी बोलना ज़रूरी भी हो जाता है. कहा-

Embed

मुकेश ने आगे कहा कि बोलो लेकिन इन बातों से हिलना नहीं है. मुकेश खन्ना की इस बात इस पर गोविंदा ने एक और वाकया सुनाया. कहा-

Embed

गोविंदा ने लंबे समय से फिल्मों से दूरी बना रखी है. 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' के बाद गोविंदा बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आए हैं. गोविंदा, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और गोविंद नामदेव जैसे दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद ये फिल्म फ्लॉप रही. इससे पहले 2014 में आई ‘किल दिल’ में गोविंदा के काम की तारीफ़ हुई थी. इसमें वो नेगेटिव रोल में थे. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी ये फिल्म भी सफल नहीं हो सकी. इन दोनों फिल्मों के बीच उन्होंने राज एंड डीके की फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ में भी काम किया था. मगर ये फिल्म भी नहीं चली.  

वीडियो: 'अवतार के लिए 18 करोड़...', गोविंदा ने फिल्म मना करने की वजह भी बताई है

Advertisement

Advertisement

()