The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Govinda Slams Karan Johar, Warns of Consequences If They Cross Paths

करण जौहर पर भड़के गोविंदा, बोले- "मेरे हाथ लगे तो उन्हें ऐसा प्रसाद दूंगा..."

गोविंदा ने करण जौहर को दी रजनीकांत की तरह बीच महफिल में सज़ा देने की धमकी.

Advertisement
pic
11 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2026, 12:42 PM IST)
karan johar, govinda,
गोविंदा पिछले दिनों 'भागम भाग 2' प्रोजेक्ट से बाहर हुए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Govinda, फिल्ममेकर Karan Johar पर बुरी तरह भड़क गए हैं. वजह है Vicky Kaushal की फिल्म- Govinda Naam Mera (2022). एक्टर का दावा है कि ये मूवी उनके और उनकी वाइफ Sunita Ahuja के रिश्ते पर बनाई गई है. इसलिए उन्होंने करण को धमकी दी है कि यदि उन्होंने अपने काम करने का तरीका नहीं बदला, तो वो उन्हें Rajinikanth के स्टाइल में सजा देंगे.

सुनीता पिछले कुछ समय से गोविंदा और अपने निजी मसलों के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात कर रही हैं. उनका आरोप है कि गोविंदा ने उन्हें चीट किया है. मगर एक्टर इन दावों को झुठलाते रहे हैं. हालांकि उनका ये मानना है कि करण ने सुनीता और उनके रिश्ते को 'गोविंदा नाम मेरा' का विषय बनाया है. ANI से हुई बातचीत में वो कहते हैं,

“सुनीता और मेरे बीच जो कुछ भी हुआ, उसका सबसे बड़ा नुकसान बताता हूं मैं. किसी ने मेरे नाम से पिक्चर बना दी है. माय नेम इज़ गोविंदा या ऐसा ही कुछ है. मेरा नाम गोविंदा या गोविंदा मेरा नाम. ऐसा ही कुछ. मुझे याद नहीं. मुझे लगता है कि वो फिल्म करण जौहर की थी. उसमें गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाती है और वाइफ़ और हस्बेंड की भगदड़ हो जाती है. फिर वाइफ़ हस्बेंड पर शक करने लगती है और हस्बेंड वाइफ़ पर.”

गोविंदा आगे कहते हैं,

"कभी-कभी लोग पर्सनल लाइफ के अंदर अपनी स्टोरी घुसेड़ने का प्रयास करते हैं. पर यदि वो (करण जौहर) मेरे हाथ लग गए, तो आदरणीय रजनीकांत की तरह मैं इतना प्रसाद दूंगा, और बीच महफ़िल में दूंगा. मैं वादा करता हूं. आप मुझसे बुरा बर्ताव न करें. मैं रिक्वेस्ट करता हूं, हाथ जोड़ता हूं. मज़ाक हर जगह पर अच्छा नहीं लगता."

हाल ही में मिस मालिनी पर हुए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि गोविंदा का एक कम उम्र की लड़की से एक्सट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा था. उस लड़की ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया है. सुनीता के मुताबिक,

"मैं हमेशा गोविंदा से कहती हूं कि तुम्हारी उम्र नहीं है. लेकिन क्या है न कि आजकल कई लड़कियां आती हैं स्ट्रगल के लिए- उन्हें एक शुगर डैडी की ज़रूरत होती है, जो उनका खर्चा चलाए. शक्ल दो कौड़ी की और हीरोइन बनना है. फिर क्या करते हैं- फंसा लेंगे और ब्लैकमेल करेंगे."

दूसरी तरफ़ गोविंदा ने ऐसी किसी भी बात से साफ़ इन्कार कर दिया है. उनका कहना है कि सुनीता को कोई उनके खिलाफ़ भड़का रहा है. उनके मुताबिक, वो 15 सालों से केवल इसलिए नहीं बोले क्योंकि उन्हें लगा कि यही उनकी किस्मत है. वैसे, 'गोविंदा नाम मेरा' एक्टर गोविंदा की ज़िंदगी पर आधारित है, इस तरह की खबरें पहले कभी नहीं आई थीं. मेकर्स या एक्टर्स ने अपनी तरफ से इस बाबत कुछ नहीं कहा. दूसरी तरफ़ करण जौहर ने अबतक गोविंदा के इस दावे और धमकी पर कोई बयान नहीं दिया है. जहां तक फिल्म की बात है, 'गोविंदा नाम मेरा' को शशांक खेतान ने लिखा और डायरेक्ट किया है. करण जौहर मूवी के प्रोड्यूसर हैं. विकी कौशल के अलावा इसमें भूमि पेडणेकर, कियारा आडवाणी, सैयाजी शिंदे और रेणुका शहाणे ने काम किया है. 

फिल्म में विकी, गोविंद वाघमारे उर्फ गोविंदा के किरदार में नज़र आए हैं. वो बॉलीवुड में बतौर बैकअप डांसर काम करता है और कोरियोग्राफर बनना चाहता है. उसकी शादी गौरी (भूमि पेडनेकर) से हुई है. लेकिन दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे. गोविंदा अपनी गर्लफ्रेंड और को-डांसर सुकू (कियारा आडवाणी) से शादी करना चाहता है. मगर वो गौरी से तलाक नहीं ले पा रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि गौरी उससे दहेज में दिए गए 2 करोड़ रुपये वापस मांग रही है. एक्टर गोविंदा का दावा है कि ये मूवी उनके रिश्ते पर बनी है. फिल्म 2022 में डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी.

वीडियो: गोविंदा-सुनीता के डिवोर्स पर वकील ने क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()