'गहराइयां': दीपिका पादुकोण की इस फिल्म के टीज़र को देख शाहरुख की एक फिल्म याद आती है
दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की फिल्म 'गहराइयां', जो प्यार का मतलब ढूंढने की कोशिश कर रही है.
Advertisement

ये फिल्म 'कपूर एंड संस' जैसा इफेक्ट क्रिएट कर पाएगी या नहीं, इसका पता 25 जनवरी, 2022 को चलेगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
मेरे दिल का एक टुकड़ा.
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक टीज़र शेयर कर उसके साथ ये कैप्शन लिखा. ये टीज़र है उनकी आने वाली फिल्म ‘गहराइयां’ का. जहां उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी हैं. जिन्होंने टीज़र शेयर करते हुए लिखा,
वो कहते हैं कि आप जिसे भी प्यार करते हैं, उनमें अपने हिस्से छोड़ जाते हैं. शायद मेरा दिल आपको यहां मिले.
दीपिका और सिद्धांत की ये फिल्म किस बारे में हैं, उसे कौन बना रहे हैं, और टीज़र देखकर हमें क्या समझ आया, अब इस पर बात करेंगे. # कहानी क्या है? अपने कोर में ‘गहराइयां’ एक रोमांटिक स्टोरी है, जहां चार लोग अपने-अपने अनुभव से प्यार शब्द का मतलब समझने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन कहानी सिर्फ इतनी नहीं. उन्हें अंदर ही अंदर एक गिल्ट भी खाए जा रही है. अपने पार्टनर्स से बेवफाई करने की गिल्ट. दीपिका और सिद्धांत को लगता है कि वो अपने प्यार में स्वार्थी हो रहे हैं, और अपने पार्टनर्स के साथ गलत कर रहे हैं. उनकी ये जर्नी मॉडर्न रिलेशनशिप्स के फैब्रिक उधेड़ने का काम करती है. बाकी प्लॉट के लिहाज़ से 'कभी अलविदा ना कहना' भी इससे मिलती-जुलती थी, देखना होगा कि यहां ट्रीटमेंट कैसा होगा.
फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के पार्टनर्स का रोल धैर्य करवा और अनन्या पांडे निभा रहे हैं. धैर्य को आप ’83’ में रवि शास्त्री का कैरेक्टर निभाते हुए देखेंगे. बाकी उनके अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी मेजर कैरेक्टर्स प्ले करेंगे.

