The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Game of thrones spinoff show house of the dragon received the biggest marketing push from HBO in its history

'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के प्रमोशन में जितना ज़बरदस्त पैसा लगा, उतने में इसके पांच एपिसोड बन जाते

मज़े की बात ये है कि HBO ने इतना पैसा सिर्फ़ 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के प्रमोशन के लिए नहीं दिया है, इसके पीछे एक और खेल है.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2022, 07:44 PM IST)
House-Of-The-Dragon
हाउस ऑफ द ड्रैगन का पहला एपिसोड हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है
Quick AI Highlights
Click here to view more

Game of Thrones के स्पिन ऑफ शो House of The Dragon का पहला एपिसोड बाज़ार में उतर चुका है. ये HBO Max पर 21 अगस्त से और डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 22 अगस्त से स्ट्रीम हो रहा है. यही क्रम अगले कुछ सप्ताह तक ज़ारी रहेगा. हर एक एपिसोड रविवार को पहले HBO Max पर आएगा फिर दूसरे दिन हॉटस्टार पर.

हाउस ऑफ द ड्रैगन

रिलीज़ होने से पहले ही इसका तगड़ा बज़ बन चुका था. हमें लग सकता है कि ये सिर्फ़ GOT के फैन बेस और उसकी साख के कारण था, जो उसने इतने सालों में कमाए. पर ऐसा नहीं है. HOTD के दसों एपिसोड्स का बजट कुल मिलाकर 200 मिलियन डॉलर के आसपास है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसके मार्केटिंग कैम्पेन में क़रीब इसका आधा 100 मिलियन डॉलर खर्च किया गया है.  यानी लगभग 800 करोड़ रुपए. जो कि किसी भी सिनेमाघर में रिलीज़ होने वाली मूवी से किसी मायने में कम नहीं है. वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के सीईओ डेविड जैसलाव का कहना है कि इस मार्केटिंग कैम्पेन में लगाया गया पैसा वसूल हो चुका है. 

"हम अमेरिका में ही तक़रीबन 130 मिलियन लोगों तक पहुंच चुके हैं." 

डेविड जैसलाव ने इस कैम्पेन के लिए वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के सभी वेंचर्स को HBO के साथ मिलकर काम करने पर बधाई भी दी थी. HBO ओरिजनल्स मार्केटिंग की ईवीपी पिया बार्लो का कहना है:

इस कैम्पेन का पर्पज नए और पुराने दोनों तरह की जनता को खींचना था. जिसमें 18 से 54 साल तक के मेल-फ़ीमेल दोनों शामिल थे.

दरअसल इतने विशाल मार्केटिंग कैम्पेन का उद्देश्य HOTD के लिए लोगों के मन में दिलचस्पी और अवेयरनेस पैदा करना था. पर इसी के साथ पुराने GOT फैन्स और नए GOT फैन्स को इस बात का संकेत देना कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की नई कहानी आ रही है.  पिछले एक महीने में HBO ने सिर्फ़ HOTD की मार्केटिंग की है. इस कैम्पेन की ग्रैंडनेस और इम्पॉर्टेन्स का अंदाज़ा iSpot की एक रिपोर्ट से लगाया जा सकता है. इसके अनुसार 20 जुलाई से HBO के लगभग 99.1 प्रतिशत ऐड्स और इम्प्रेशन HOTD से आए हैं.

हाउस ऑफ द ड्रैगन से स्नैप

आख़िर HBO इतना पैसा बहा क्यों रहा है? ये उसका अब तक का सबसे बड़ा मार्केटिंग पुश है. पहला तो कारण ज़ाहिर है शो को सफल बनाने के लिए. पर ये तो सामने दिखने वाली बात है. पर असल मामला कुछ और है. दरअसल 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' HBO के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म HBO Max पर स्ट्रीम हो रहा है. और इसके सब्स्क्राइबर बेस को बढ़ाना भी इतने बड़े कैम्पेन का उद्देश्य है. पहले क्या होता था कि वार्नर ब्रदर्स की कोई फ़िल्म सिनेमाघर में रिलीज़ होती थी, उसी के साथ आगे-पीछे HBO Max पर भी आ जाती थी. पर जब से वार्नर ब्रदर्स और डिस्कवरी का मर्जर हुआ है तब से इसके सीईओ डेविड ऐजलाव ने एक नियम बनाया है. जिसमें ऐसा कहा गया है कि सिनेमा के 45 दिन के बाद फ़िल्म HBO Max पर आए. नहीं तो दोनों जगह का नुकसान होता है. इसके परिणाम भी ठीक आए. 'फंटास्टिक बीस्ट: द सेक्रेट्स ऑफ डंबलडोर' को जब 45 दिनों के बाद HBO Max पर रिलीज़ किया गया. पहले वीकेंड कुल ट्रैफिक का 20 प्रतिशत इसी फ़िल्म से आया. HBO Max पर क़रीब एक हफ़्ते का एक तिहाई ट्रैफिक इसी से आया. ऐसे ही कई और उदाहरण हैं जैसे ‘द बैटमैन’, ‘ड्यून’, ‘वंडर वुमन 1984’ ने भी बढ़िया ट्रैफिक HBO Max को दिया.

होता ये है कि नई जनता सिर्फ़ एक फ़िल्म देखने के लिए HBO Max का सब्सक्रिप्शन खरीदती है और फिर गायब हो जाती है. इसलिए अबकी जुगाड़ ये भिड़ाया गया है कि HOTD तो कई हफ्तों तक एपिसोड दर एपिसोड प्रसारित होगा. माने जो जनता 21 अगस्त को आएगी वो इसके लिए 23 अक्टूबर तक रुकेगी. क्योंकि 23 अक्टूबर को इसका आखिरी एपिसोड स्ट्रीम होगा. यानी यूज़र रिटेंशन बढ़ाने के लिए भी इतना पैसा बहाया गया है. वर्ना सिर्फ़ एक शो की मार्केटिंग में 100 मिलियन डॉलर लगा देना कोई छोटी बात नहीं है. एक तरफ़ शो का प्रमोशन हो गया और दूसरी तरफ़ HBO Max पर जनता भी ख़ूब आएगी. अब जनता रहेगी तो HOTD के अलावा भी कुछ देखेगी ही. यानी उधर भी ट्रैफ़िक फ्लो बढ़ेगा.

……

जीओटी का प्रीक्वल 'हाउस ऑफ ड्रैगन' बनकर तैयार

Advertisement

Advertisement

()