आर आर मार्टिन का शाहकार - गेम ऑफ़ थ्रोन्स. जिसके लिए पूरी दुनिया का ज़ुनून ऐसाकि... ऐसा कि...छोड़िए कोई भी मेटाफर इस ज़ुनून को जस्टिफाई नहीं कर पाएगा. इसलिए सीधे मुद्दे पर आतेहैं. सीरीज़ के 7 सीज़न पिछले कुछ सालों में देख चुके हैं. 15 अप्रैल, 2019 को भारतीयसमयानुसार सुबह 6:30 बजे भारत में इसके आठवें सीज़न का पहला एपिसोड प्रीमियर कियागया. हॉटस्टार पे.ये आठवां सीज़न इस सीरीज़ का लास्ट सीज़न है. इसलिए ये और भी ज़्यादा स्पेक्युलेटिव होगया है. मने लोग पलक पांवड़े बिछाकर इसका इंतज़ार कर रहे हैं. रहे थे.तो इंतज़ार खत्म हुआ और हम तो इसका पहला एपिसोड देख भी चुके. और जो हमने पहले एपिसोडमें ऑब्ज़र्व किया वो आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं. चिंता मत कीजिए ऐसा कोईस्पॉइलर नहीं देंगे जो आपके व्यूइंग आनंद को कमतर कर दे.सरसी पिछले सालों के मुकाबले आज भी बिल्कुल नहीं बदली. बेदर्द थी, बेदर्द है.वैसे अब चूंकि पहला एपिसोड देख लिया है तो ये कहना गलत होगा कि इंतज़ार ख़त्म हुआ.क्यूंकि अब दूसरे एपिसोड का इंतज़ार शुरू.आपको एक और बात बता दें कि ये कोई वेब सीरीज़ नहीं बल्कि एक टीवी सीरियल है जो यूएसमें एचबीओ पर आता है. भारत में इसे वेब सीरीज़ की तरह हॉटस्टार पर देख सकते हैं.लेकिन बाकी वेब सीरीज़ की तरह इसके एक सीज़न के सारे एपिसोड एक साथ नहीं रिलीज़ किएजाते. कारण वही - क्यूंकि ये एक टीवी सीरियल है और जब रविवार रात को ये अमेरिका मेंटेलीकास्ट किया जाता है तभी भारत में भी दिखाया जाता है. तब भारत में सोमवार के6:30 बजे होते हैं.हां तो बात करते हैं आठवें यानी अंतिम सीज़न के पहले एपिसोड की. कुल एक घंटे के लगभगके इस एपिसोड में कोई रिकैप नहीं किया जाता. यानी जहां सातवां सीज़न समाप्त हुआ थावहीं से ये सीज़न शुरू होता है. इसलिए अगर आपने पहले सात सीज़न नहीं देखे हैं तो हमरेकमेंड करेंगे कि पहले उन्हें देख लीजिये वर्ना आपके लिए काला अक्षर भैंस बराबरहोगा.आर्या यहीं कहीं मंडरा रही होगी.तो जैसा कि हम 7 सीज़न्स में सुनते आए हैं कि विंटर इज़ कमिंग, इसमें आप उसे औरज़्यादा नज़दीक पाएंगे. इस दौरान फैमिली रियूनियन और युद्ध की तैयारियां भी अपने चरमपर हैं. जब हम फैमिली रियूनियन की बात करते हैं तो हमें पता है कि एक ही तो फैमिलीबची है पूरी सीरीज़ में. स्टॉर्क फैमिली. बस उसी के कुछ इमोशनल मोमेंट्स देखने कोमिलेंगे. आर्या, सांसा, ब्रेन, जॉन स्नो और इनसबके साथ मदर ऑफ़ ड्रैगन - डिनायर्सटार्गेरियन. आर्या का एक अपने एक पुराने दोस्त से. हां ग्रेजॉय का भी एक बिटर स्वीटरियूनियन है. मीठा ज़्यादा खट्टा कम. खट्टा बस एक मुक्के के बराबर. ;-)टायरन लेनेस्टर और वारयेस के वन लाइनर्स और उनके बीच एक 'ऑफेंसिव' जोक केआदान-प्रदान से आपको विश्वास हो जाएगा कि हां, आप गेम ऑफ़ थ्रोन्स ही देख रहे हैं.सरसी लेनेस्टर अब भी उतनी ही बेदर्द है जितनी पहले थी. सांसा अभी भी उतनी हीजलकुकड़ी है. जैमी लेनेस्टर की पहली झलक देखने के लिए आपको कम से कम एपिसोड 2 तक काइंतज़ार तो करना ही पड़ेगा. जॉन स्नो के उस सबसे बड़े राज़ से तो आप वाकिफ ही होंगे.लेकिन जॉन स्नो इससे वाकिफ नहीं है. क्यूंकि जॉन स्नो नो नथिंग. वो कुछ नहीं जानता.और इस पहले सीज़न का सबसे बड़ा पीक पॉइंट इस एक राज़ और 'सैमवेल टेरली' से ही जुड़ा हुआहै. और इस पूरे दौरान 'ब्रेन स्टार्क' दर्शक बना रहता है.कुल मिलाकर इस एक एपिसोड को अलग से देखा जाए तो इसमें कुछ ख़ास डेवलपमेंट नहीं होतेहैं. लेकिन ये सातवें और आठवें सीज़न के बेच एक ब्रिज का काम करता है. इसलिए इसे देखलीजिए ताकि एपिसोड 2 देख पाएं. तो फिर मिलते हैं 22 तारीख को.--------------------------------------------------------------------------------जाते जाते इस एपिसोड का एक वन लाइनर -'आदर' वो चीज़ है जिससे युवा हम बुज़ुर्गों को कुछ दूरी पर रखते हैं. ताकि हम उन्हेंएक 'कड़वे सच' की याद न दिला पाएं. कि - कुछ भी हमेशा नहीं रहता.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें -धोनी और दूसरे क्रिकेटर्स के फेवरेट मेरठ वाले क्रिकेट बैट बनते देखिए -;