The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Gadar 2 director Anil Sharma speaks about Sunny Deol starrer movie breaking Shahrukh Khan movie Pathaan box office record

'पठान' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली बातों पर क्या बोले 'गदर 2' के डायरेक्टर?

'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा का कहना है कि 'पठान' बहुत बड़ी हिट है. ये बात उन्हें तभी समझ आ गई थी, जब उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा था.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2023, 01:14 PM IST)
gadar 2, pathaan,
'गदर 2' और 'पठान' के पोस्टर्स. बीच में 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा
Quick AI Highlights
Click here to view more

Sunny Deol की Gadar 2 की कमाई 400 करोड़ रुपए के पार जा चुकी है. ऐसे में ये कहा जाने लगा है कि 'गदर 2', Shahrukh Khan की Pathaan को भी पीछे छोड़ सकती है. जो कि हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. अब इस पूरी बहस और अटकलबाज़ी पर 'गदर 2' के डायरेक्टर Anil Sharma ने बात की है. अनिल का कहना है कि 'पठान' भी बड़ी हिट थी और 'गदर 2' भी बड़ी हिट है. अब कौन आगे और कौन पीछे, इस तुलना में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.

'पठान' ने देशभर से 543 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इससे पहले किसी हिंदी फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस से 500 करोड़ रुपए की कमाई नहीं की थी. अब 'गदर 2' ने 12 दिनों में 400.70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसलिए ऐसा बोला जा रहा है कि ये 'पठान' को पीछे छोड़ सकती है. हालांकि इसकी उम्मीद बहुत कम है. क्योंकि अब 'गदर 2' की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है. जबकि 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 'गदर 2' को 143 करोड़ रुपए की कमाई करनी बाकी है. हालांकि इस संभावना को बिल्कुल ही खारिज नहीं किया जा सकता. 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा बीते दिनों प्रमोशनल इंटरव्यू के लिए दिल्ली में थे. यहां मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में उनसे 'पठान' की कमाई को धप्पा बोलने के बारे में पूछा गया. दोनों की फिल्मों की कमाई की तुलना पर अनिल ने कहा-

"देखिए ऐसा है, उनकी (शाहरुख) पिक्चर भी बहुत बड़ी थी. बहुत बड़ा उन्होंने रिकॉर्ड बनाया. जब मैंने शाहरुख की पिक्चर (पठान) का ट्रेलर देखा था, तो मुझे शाहरुख की पिक्चर देखने जाना ही था. मुझे लगता था कि वो पिक्चर बहुत बड़ी हिट होगी. भगवान ने उनकी पिक्चर हिट की. भगवान ने हमारी पिक्चर भी हिट की. अब कौन आगे, कौन पीछे, इसका कोई अर्थ नहीं है."

पैंडेमिक और लॉकडाउन के बाद से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की हालत बड़ी डांवाडोल चल रही थी. छिटपुट तरीके से फिल्में चल रही थीं. मगर 2023 के खत्म होने में चार महीने बाकी हैं और दो हिंदी फिल्में 400 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर चुकी हैं. आगे भी कई ऐसी फिल्में आनी हैं, जिनसे धुआंधार कमाई की उम्मीद है. इसे शुभ संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

'गदर 2' में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर और गौरव चोपड़ा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. अब ऐसी भी खबरें आ रहे हैं कि सनी देओल की कुछ और फिल्मों के भी सीक्वल डेवलप किए जा रहे हैं. मसलन, 'बॉर्डर' और 'मां तुझे सलाम' के सीक्वल बनने की बात तकरीबन तय हो चुकी है. हालांकि अभी तक उन्हें आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं किया गया है. 

वीडियो: बॉलीवुड किस्से: कहानी गदर 2 में विलन बने मनीष वाधवा की, जो चाणक्य के लिए गंजे हुए और आजतक बाल नहीं उगा सके

Advertisement

Advertisement

()