The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Gadar 2 Day 10 Collection, Sunny Deol film breaks record on its second saturday

'गदर 2' ने दूसरे शनिवार को ये बड़ा रिकॉर्ड बना डाला, 'बाहुबली' और 'पठान' पीछे रह गए

सनी देओल की फिल्म की कमाई जल्द ही 400 करोड़ रुपए तक पहुंचने वाली है.

Advertisement
pic
20 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 20 अगस्त 2023, 12:56 PM IST)
gadar 2 collection sunny deol movie
'गदर 2' दूसरे शनिवार को सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रखा है. 11 अगस्त को फिल्म 40.1 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ खुली. आगे पहले वीकेंड पर भी कमाई दुरुस्त रही. लोग कयास लगा रहे थे कि 15 अगस्त तक फिल्म तगड़ी कमाई करती रहेगी. उसके बाद ड्रॉप आ सकता है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उल्टा फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. ‘पठान’, ‘बाहुबली 2’, ‘दंगल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. ट्रेड वेबसाईट Sacnilk के मुताबिक ‘गदर 2’ अपने दूसरे शनिवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. 

फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी 18 अगस्त को 20.5 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की. उसके बाद अगले दिन की कमाई में 51% का उछाल देखने को मिला. ‘गदर 2’ ने 19 अगस्त को 31.07 करोड़ रुपए की कमाई की. ऐसा कर के ‘गदर 2’ ने दूसरे शनिवार की कमाई में किन बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है, अब उनके बारे में बताते हैं:

    गदर 2                          31.07 करोड़ 
बाहुबली 2                 26.5 करोड़ 
 द कश्मीर फाइल्स      24.8 करोड़ 
पठान                          22.5 करोड़ 
    दंगल                            22.17 करोड़ 
     बजरंगी भाईजान         19.25 करोड़ 

बता दें कि ये इन फिल्मों के हिंदी वर्ज़न की कमाई है. बाकी ‘गदर 2’ जिस रफ्तार पर दौड़ रही है उसका अभी ढीला पड़ना मुमकिन नहीं लग रहा. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ये अपने दूसरे रविवार यानी 20 अगस्त को करीब 40 करोड़ रुपए की कमाई करेगी. इंडिया में फिल्म की टोटल कमाई अब तक 376.20 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है. 400 करोड़ का आंकड़ा भी दूर की दिल्ली नहीं लग रहा. ‘गदर 2’ ने अभी तक ‘बजरंगी भाईजान’, ‘टाइगर ज़िंदा है’ और PK जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर्स को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. कोरोनाकाल के बाद रिलीज़ हुई हिंदी फिल्मों में ‘गदर 2’ ने ‘पठान’ के बाद सबसे ज़्यादा कमाई कर डाली है. 

ट्रेड एक्स्पर्ट्स का मानना है कि 07 सितंबर को ‘जवान’ की रिलीज़ तक ‘गदर 2’ की हवा बनी रहेगी. उससे पहले कोई बड़ी फिल्म भी नहीं आ रही है. ऐसा नहीं है कि ‘गदर 2’ को कोई कॉम्पीटिशन नहीं मिल रहा. अक्षय कुमार की OMG 2 उसी के साथ रिलीज़ हुई. अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’ उसके एक हफ्ते बाद आई. बावजूद ऐसी रिलीज़ेज़ के ‘गदर 2’ का माहौल ठंडा नहीं पड़ रहा है. ‘गदर 2’ को लिखा है शक्तिमान तलवार ने. फिल्म को अनिल शर्मा ने बनाया है. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के अलावा मनीष वाधवा और सिमरत कौर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.      
  
 

वीडियो: सनी देओल ने बताया कि गदर 2 बनाने की ज़रुरत क्यों पड़ी?

Advertisement

Advertisement

()