The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Firoz Nadiadwallah shares big update on akshay kumar movie welcome 3

प्रोड्यूसर बोले, 'वेलकम 3' की 70% शूटिंग पूरी, क्लाइमैक्स ऐसा कि दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Firoz A. Nadiadwallah ने कहा Akshay Kumar की Welcome To The Jungle बनाने में कोई जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते.

Advertisement
welcome3
खबरें ये भी आई थीं कि 'वेलकम 3' की शूटिंग शुरू होने के बाद कई एक्टर्स फिल्म को छोड़कर चले गए.
pic
मेघना
7 मार्च 2025 (अपडेटेड: 7 मार्च 2025, 04:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Akshay Kumar की Welcome To The Jungle की शूटिंग लंबे समय से चल रही है. अब प्रोड्यूसर Firoz A. Nadiadwallah ने बताया कि इसकी शूटिंग 70 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है. अहमद खान के डायरेक्शन में बन रही इस पिक्चर में Suniel Shetty, Raveena Tandon, Disha Patani, Paresh Rawal और Johnny Lever समेत 25 से ज़्यादा एक्टर्स काम कर रहे हैं. प्रोड्यूसर ने बताया कि 'वेलकम 3' का क्लाइमैक्स और अक्षय-सुनील शेट्टी का एंट्री सीन ग्रैंड होगा. जिसे देख लोगों की आंखें चौंधिया जाएंगी.

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए फिरोज़ नाडियाडवाला ने कहा,

Embed

फिल्म के क्लाइमैक्स पर उन्होंने बात की. कहा, 

Embed

Embed

फिरोज़ ने आगे कहा,

Embed

फिरोज़ ने ये भी बताया कि अभी फिल्म की शूटिंग पूरी होने में दो से तीन महीने का समय और लगेगा. उन्होंने कहा कि वो फिल्म को बनाने में कोई जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते. पूरा समय लेकर ही वो फिल्म को बनाना चाहते हैं. जिसे देखकर जनता को भी मज़ा आ जाए. वैसे 'वेलकम 3' को बनने में इतना समय इसलिए भी लग रहा है कि सारे एक्टर्स की डेट मैच करना, फिर एक साथ सबके साथ शूट करना, मेकर्स के लिए चैलेंज है.

अब देखना होगा पिक्चर की शूटिंग कब पूरी होती है? ये एडिट टेबल पर कब आती है? और इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट क्रिसमस 2025 बताई जा रही है. देखना होगा कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज़ हो पाती है या नहीं. 

वीडियो: अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' की 75% शूटिंग हुई पूरी, तय समय पर ही रिलीज होगी फिल्म

Advertisement

Advertisement

()