'हेरा-फेरी 3' के बाद ये दो फिल्में भी अक्षय के हाथ से गई?
अक्षय कुमार के एक बयान से प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला खुश नहीं है.
.webp?width=210)
फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
# 'हेरा-फेरी 3' के बाद ये दो फिल्में भी अक्षय के हाथ से गई?
अक्षय कुमार ने बीते दिनों बताया था कि वो 'हेरा-फेरी 3' में नज़र नहीं आएंगे. उन्होंने कहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं आई. अब खबर है कि अक्षय के इस बयान से प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला खुश नहीं है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद का कहना है कि अक्षय कुमार 'हेरा-फेरी 3' के लिए बहुत ज़्यादा फीस चार्ज कर रहे थे. वो अपनी फीस कम नहीं कर रहे थे और मेकर्स उन्हें इतनी फीस नहीं दे पाए. इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ी. मगर पब्लिक में अक्षय स्क्रिप्ट पर दोष मढ़ रहे हैं. खबर ये भी है कि साजिद, अक्षय के इस बयान से इतने खफा हैं कि उन्होंने फैसला लिया है कि अब वो 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' में भी अक्षय को कास्ट नहीं करेंगे. फिलहाल इस पूरे मामले में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
# RRR के राइटर विजयेन्द्र ने कहा, ''चुराता हूं कहानियां''
RRR और 'बाहुबली' के राइटर के.वी. विजयेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वो कहानियां चुराते हैं. विजयेन्द्र प्रसाद ने कहा, ''मैं कहानियां लिखता नहीं हूं, चुराता हूं. हमारे चारों तरफ कहानियां ही कहानियां हैं. महाभारत है, रामायण है कितनी रियल लाइफ स्टोरीज़ हैं, हर जगह कहानियां हैं. बस आपको उसे अपने यूनिक स्टाइल में प्रेजेंट करना आना चाहिए.''
# ट्विंकल की वजह से प्रियंका चोपड़ा संग काम नहीं करते अक्षय?
फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार की वाइफ-एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को उनका और प्रियंका चोपड़ा का साथ काम करना पसंद नहीं था. 'बरसात' के डायरेक्टर सुनील ने कहा, ''अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा एक अच्छे पेयर थे. उनकी केमिस्ट्री कमाल की थी. मगर पता नहीं क्या हो गया था. बाद में मुझे पता चला कि ट्विंकल खन्ना को अक्षय और प्रियंका के साथ काम करने से दिक्कत थी. जिस चक्कर में अक्षय और ट्विंकल के बीच भी कुछ दिक्कतें हो गई थीं.''
# मंडे टेस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' टॉप कर गई
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. पहले हफ्ते में गज़ब की कमाई करने के बाद इसने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. मंडे को फिल्म ने बहुत बढ़िया कमाई की है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले मंडे को 11.87 करोड़ रुपए कमा लिए. चार दिनों में फिल्म ने करीब 76.01 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. ट्रेड पंडितों की मानें तो जल्द ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.
# अमला पॉल की फिल्म 'द टीचर' का ट्रेलर आ गया है
अमला पॉल की फिल्म 'द टीचर' का ट्रेलर आ गया. कहानी एक स्कूल टीचर की है. जो ऑनलाइन स्कैंडल का शिकार होती है. फिल्म में अमला, पीटी टीचर के रोल में हैं. ये 02 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 'हिट-3' में होंगे नानी, विजय सेतुपति और अदिवी शेष
साल 2020 में तेलुगु फिल्म आई थी 'हिट: द फर्स्ट केस'. जिसके ऑफिशियल हिंदी रीमेक में राजकुमार राव नज़र आए थे. फिर इसका दूसरा पार्ट आया. जिसमें अदिवी शेष दिखाई दिए. अब खबर है कि इसके तीसरे पार्ट में अदिवी के साथ नानी और विजय सेतुपति भी दिखाई देंगे. फिलहाल ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतज़ार है.
# नागा चैतन्य की फिल्म NC22 का पोस्टर रिलीज़ हुआ है
नागा चैतन्य की अगली फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया. फिलहाल फिल्म का कोई नाम नहीं रखा गया है. इसे अभी NC22 नाम से बुलाया जा रहा है. पोस्टर में नागा पुलिस वालों से घिरे दिख रहे हैं. फिल्म का टीज़र और टाइटल 23 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा.
वीडियो: दी सिनेमा शो: केजीएफ-कांतारा के मेकर्स ने अनाउंस की अगली फिल्म

.webp?width=60)

