'ऊ अंटवा' फेम DSP के खिलाफ FIR, एक्टर ने दी स्टूडियो में घुसकर हंगामा मचाने की धमकी
मामला DSP के गाने में अर्ध-नग्न महिलाओं के मंत्रोच्चार करने से जुड़ा हुआ है.

Oo Antava फेम कंपोज़र DSK उर्फ Devi Sri Prasad के खिलाफ केस हो गया है. मामला धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़ा हुआ है. DSP के खिलाफ ये FIR एक्टर और कॉमेडियन कराटे कल्याणी ने दर्ज करवाया है. साथ ही उनके स्टूडियो में घुसकर हंगामा करने की भी धमकी दी है. कल्याणी का कहना है कि DSP के नए गाने में छोटे-छोटे कपड़े पहने महिलाएं मंत्रोच्चार कर रही हैं. इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है.
पूरा मामला बताते हैं. 4 अक्टूबर को DSP ने 'ओ परी' नाम का सिंगल रिलीज़ किया. इसे इंडिया का पहला पैन-इंडिया पॉप सॉन्ग कहकर प्रमोट किया गया. इस गाने में DSP के साथ कई मॉडल्स भी नज़र आ रही हैं. इस गाने में कई मौकों पर 'रामा हरे, कृष्णा हरे' सुनाई आता है. कराटे कल्याणी को इसी बात से आपत्ति है. इस बाबत एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कल्याणी ने कहा-
कराटे कल्याणी की शिकायत पर DSP के खिलाफ IPC की धारा 153 (A) और 295 (A) के तहत FIR दर्ज की गई है. हैदराबाद साइबर क्राइम के ACP प्रसाद ने इस बारे में इंडिया टुडे से बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें ललित कुमार और कराटे कल्याणी से DSP के गाने के खिलाफ कंप्लेंट मिली. ये लीगल मैटर है, इसलिए वो इस मामले की जांच करेंगे.
DSP इससे पहले 'ढिंक चिका', 'सीटीमार' और 'श्रीवल्ली' जैसे चार्टबस्टर गाने बना चुके हैं. आने वाले दिनों में अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में हमें उनके गाने सुनने को मिलेंगे. इसके अलावा उन्होंने सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' और रणवीर सिंह की 'सर्कस' के लिए भी गाने बनाए हैं.

.webp?width=60)

