The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Filmmaker Rajkumar Santoshi on Gandhi Godse Ek Yudh clashing with Pathaan

'पठान' से क्लैश हो रही 'गांधी गोडसे...' के डायरेक्टर संतोषी ने शाहरुख के बारे में क्या कहा?

'गांधी गोडसे एक युद्ध' की कहानी की बात करें तो ये आज़ाद भारत की एक फिक्शन स्टोरी होगी. जिसमें गांधी को गोली लगने के बाद वो बच जाते हैं.

Advertisement
pic
11 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2023, 08:14 PM IST)
Pathaan
राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे एक युद्ध' 26 जनवरी को और 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की फिल्म आ रही है. जिसका नाम है 'गांधी गोडसे एक युद्ध'. मूवी 26 जनवरी को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. ये वही हफ्ता है जिसमें शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' रिलीज़ हो रही है. 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया. महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की इस कहानी के ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया गया. जहां हुई प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में राजकुमार संतोषी ने फिल्म के 'पठान' से होने वाले क्लैश पर बात की.

राजकुमार संतोषी ने कहा,

''शाहरुख खान बहुत हार्डवर्किंग एक्टर हैं. वो इंडस्ट्री के कुछ मोस्ट रिस्पेक्टिव स्टार्स में से एक हैं. मैं उन्हें सालों से जानता हूं. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. वो अपनी फिल्म में बहुत एफर्ट लगाते हैं और मैंने उन्हें उनकी फिल्म के लिए बधाई भी दी है. यश राज फिल्म्स बहुत सम्माननीय बैनर है और बहुत एम्बीशियस प्रोजेक्ट के साथ आता है. उनका अपना अलग फैन बेस है, जो उन्हें फॉलो करता है और उनकी फिल्म देखने आता है. हमारी फिल्म बहुत अलग है. जो लोग ऐसे कॉन्टेंट को पसंद करते हैं वो हमारी फिल्म देखने आएंगे. हमारी फिल्म में नाच-गाना नहीं है. ये बहुत अलग तरह की फिल्म है. मैं बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में नहीं सोचता. दोनों ही फिल्में बिल्कुल अलग हैं. मैं इस बात की कोई चिंता नहीं कर रहा कि हम किसके सामने हैं. मैं बस अपनी फिल्म पर फोकस कर रहा हूं.''

राजकुमार संतोषी अपनी इस फिल्म से कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने कमबैक पर भी बात की. कहा,

''मैं सबसे पहले अपने इस नौ साल के गैप को मिटाना चाहता हूं. मैं नहीं चाहता कि लोग ये समझे कि ये मेरी कमबैक फिल्म है. बस मैं ये चाहता हूं कि लोग ये समझें कि मैंने जो फिल्म बनाई है वो देखने लायक है.''

'गांधी गोडसे एक युद्ध' को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू सर्टिफिकेट दिया गया है. इस पर भी डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने बात की. कहा,

''हमने ये फिल्म पूरी ईमानदारी के साथ बनाई है. ये एक बोल्ड फिल्म है'. जिसके डायलॉग्स ऐसे लिखे गए हैं जैसे पहले कभी नहीं सुने होंगे. हमने इस फिल्म में किसी भी चीज़ को गलत तरीके से नहीं दिखाया है. हमने गांधी और गोडसे की सोच को डायलॉग्स के माध्यम से दिखाने की कोशिश की है. ये हार्ड-हिटिंग हैं.''

संतोषी कहते हैं,

''हम सेंसर बोर्ड के अप्रूवल को लेकर चिंतित थे. मैं और असगर साहब (असगर वजाहत) के पास झोला भरकर गांधी और गोडसे पर लिखी गई किताबें थीं. हमने करीब आधे घंटे तक इंतज़ार किया कि किन-किन चीज़ों को फिल्म से हटाया जाएगा, या डिलीट करने के लिए कहा जाएगा. लेकिन जब हमें अंदर बुलाया गया तब सारे बोर्ड मेंम्बर्स काफी खुश थे. उन्होंने सिर्फ कैरेक्टर्स के सरनेम काटने को कहा और हमे उससे कोई आपत्ति नहीं थी.''

''हम चिंता में थे, जब उन्होंने (बोर्ड के सदस्यों ने) फिल्म देखी, मगर फिल्म देखने के बाद वो इमोशनल हो गए और उन्होंने कहा फिल्म बहुत अच्छी है. फिर मैंने उन्हें बताया कि हमने सरनेम हटा दिए हैं. बाद में बोर्ड ने कहा कि सरनेम हटाने की ज़रूरत नहीं थी. ये फिल्म कॉलेजों और स्कूलों में भी दिखाई जा सकती है. ये सारी तारीफें थीं जो मुझे सेंसर बोर्ड से मिली थीं.''

खैर, 'गांधी गोडसे एक युद्ध' की कहानी की बात करें तो ये आज़ाद भारत की एक फिक्शन स्टोरी होगी. जिसमें गांधी को गोली लगने के बाद वो बच जाते हैं. बाद में वो अपने हत्यारे गोडसे से मिलने जाते हैं. जहां उनके और गोडसे के बीच देश और बंटवारे को लेकर लंबी बहस चलती है. तर्क-वितर्क होता है. संतोषी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 26 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

दी सिनेमा शो: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की 'पठान' का ट्रेलर आया, लोगों ने तारीफ में क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()