दो भले घर के लड़के बन गए पॉर्न स्टार, पढ़िए दर्दनाक कहानी
मूवी रिव्यू: 'क्या कूल हैं हम 3' से मिले 6 सबक
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पहले ही सीन से हमारा हिंदुत्व घायल हुआ है. फिल्म के हीरो का नाम 'कन्हैया' है. नहीं नहीं, हमें ये तकलीफ नहीं है कि फिल्म में पॉर्न स्टार का रोल करने वाले का नाम कन्हैया है. तकलीफ ये है, कि तुषार कपूर का नाम कन्हैया है. आप बर्दाश्त करेंगे अपने भगवान की ऐसी बेज्जती?
कोई नहीं. फिल्म बहुत अच्छी है. देखने क्या जाओगे. पढ़ लो. लेकिन आप ये न समझना जी कि हम स्टोरी बता दे रहे हैं. मेकिंग इट क्लियर, हम भगवान नहीं हैं. न ही लेखक. जो चीज फिल्म में है ही नहीं उसे कैसे बता सकते हैं.
ये रहे फिल्म के किरदार:
तुषार कपूर aka कन्हैया (गूंगे नहीं हैं)
आफताब aka रॉकी (लड़कियां इनसे सेक्स करना पसंद करती हैं. हालांकि लड़कियां अंधी थीं या नहीं इसका कोई प्रूफ नहीं मिला)
कृष्णा aka मिकी (गरीबों के गोविंदा)
मंदाना करीमी (गरीबों की कटरीना)
स्तनों का जोड़ा 1 aka गिजेल ठकराल
स्तनों का जोड़ा 2 aka बिग बॉस वाली क्लॉडिया सीसला
मेघना नायडू aka कलियों का चमन वाली लड़की अभी जिंदा है
शक्ति कपूर aka शक्ति कपूर
रितेश देशमुख aka पार्ट 4 का ट्रेलर
कन्हैया की कुछ तस्वीरें क्लिक हो जाती हैं गलती से. अपनी हाइपरसेक्शुअल सेक्रेटरी के साथ. बेचारा कुछ कर नहीं रहा होता है. पर तस्वीरें अश्लील दिखती हैं. बाप की एक बिजनेस प्रेजेंटेशन में दिख जाती हैं प्रोजेक्टर पर. ये पूरा प्रोसेस कैसे हुआ, हमें समझ में नहीं आया. आपको आए तो हमें समझा देना कमेंट बॉक्स में.
खैर, तो कन्हैया का दोस्त है रॉकी. आफताब शिवदासानी. सेक्स मशीन है. एक रात में 7 लड़कियों के साथ सो सकता है और अगले दिन दोस्त के घर जा कर नए सिरे से मास्टरबेट कर सकता है. एक ऐसी पॉर्न फिल्म को देखकर जिसमें वो खुद स्टार बनने वाला है. कन्हैया की दादी रॉकी को मास्टरबेट करते देख टें हो जातीं है. कन्हैया को घर और नौकरी से निकाल दिया जाता है.
बस बन जाते हैं कन्हैया और रॉकी पॉर्न स्टार. लेकिन कन्हैया को एक लड़की से प्यार हो जाता है. लड़की शादी के प्रपोजल के बाद संस्कारी हो जाती है. उसके पहले बिकिनी में थी. लड़की के संस्कारी बाप को इंप्रेस करने के लिए कन्हैया और रॉकी की पॉर्न टीम, जिसके प्रोड्यूसर कृष्णा aka मिकी हैं, बन जाती है कन्हैया की संस्कारी फैमिली. जिसमें बाप से लेकर बहनों तक सभी रियल लाइफ में पॉर्न स्टार्स होते हैं.
बस फिर क्या. राज खुल जाता है कन्हैया का. संस्कारी ससुर हर्ट होता पर शादी तो होती ही है लास्ट में. बीच में तुषार को संतरे लगा कर लड़की बनने का चांस मिल जाता है तो हम मान लेते हैं कि एकता कपूर का फिल्म में पैसे लगाने का मकसद सफल हो गया है. और फिल्म खत्म होते होते हम कुछ बातें सीख चुके होते है जो हमारे लिए बिलकुल नयी हैं.

1. अगर आप के दोस्त का बाप शक्ति कपूर हो तो आप खुले कमरे में मास्टरबेट कर सकते हैं. 2. फॉरेन लड़कियों को देखकर भारतीय मर्द को इतना बड़ा इरेक्शन हो सकता है कि अगर वो अपने पैंट पर तकिया रखें तो वो उछल सकता है. आगे मस्तीजादे में यही सीन सिक्का रख के दिखाया जाएगा . 3. फीमेल पॉर्न स्टार जैसी फिल्मों में दिखती हैं, वैसे ही रियल लाइफ में होती हैं. किसी भी मर्द को देख कर उन पर कूद पड़ती हैं. इज्जत नाम की कोई चीज उनके पास नहीं होती. 4. पॉर्न फिल्मों के प्रोड्यूसर पैसे कमा कर सोमालिया में भूखे बच्चों को खाना खिलाते हैं. आंसू ही निकल आए थे बाय गॉड. 5. हर लड़की सेक्स ऑब्जेक्ट नहीं होती. पर बहुत सारी होती हैं. 6. सी-बीच पर सूखी रेत का दलदल हो सकता है. जिससे सिर्फ हेलिकॉप्टर से लटकी सीढियां पकड़ कर निकला जा सकता है. थाईलैंड के सी-बीच पर कोई रेस्क्यू सिस्टम नहीं होता है. किसी को जान का खतरा होने पर गोविंदा का भांजा हॉट बलून में दो पॉर्न स्टार्स को ले कर आता है.फिल्म बहुत अच्छी है. बिलकुल भी एडल्ट कंटेंट नहीं है. क्योंकि इस तरह के नॉन-वेज जोक्स बच्चे बालिग होने के पहले स्कूल में ही मार लिया करते हैं. इसलिए आप बार-बार इसे 'पॉर्न-कॉम' कह कर बेज्जती न करो. पॉर्न की.