The Lallantop
Advertisement

इस फेमस हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के खिलाफ लोग प्रदर्शन क्यों करने जा रहे?

लोगों का कहना है कि 'फास्ट एंड फ्युरीयस' की देखा-देखी उनके इलाके में स्टंटबाजी बढ़ गई है.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2022, 07:54 PM IST)
fast-and-furious-fast-x
इलाके में हो रहे एक्सीडेंट्स के खिलाफ लोग प्रोटेस्ट करने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की दुनिया में आज क्या-कुछ बड़ा घटा, आइए जानते हैं:

#1. HOTD की एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग से तंग आकर अपना ट्विटर डिलीट किया

emily carey
एमिली ने बताया कि वो पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं.  

‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ की एक्ट्रेस एमिली केरी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि ट्रोलिंग और हेट कमेंट्स की वजह से उन्होंने अपना ट्विटर डिलीट कर दिया है. सैन डिएगो कॉमिक कॉन के बाद से ही शो को लेकर केरी को लगातार ट्रोल किया जा रहा था. इससे परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया.

#2. ‘Fast X’ की शूटिंग के खिलाफ लोग करेंगे प्रदर्शन  

fast x
‘Fast X’ की शूटिंग शुक्रवार से शुरू होने वाली है. 

‘फास्ट एंड फ्युरीयस’ के दसवें पार्ट ‘Fast X’ के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. 26 अगस्त को लॉस एंजिल्स के एंजेलीनो हाइट्स इलाके में फिल्म की शूटिंग होनी है. लेकिन बताया जा रहा है कि इलाके के निवासी उस दिन शूटिंग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. वजह ये है कि ‘फास्ट एंड फ्युरीयस’ फिल्मों को देखकर उस इलाके में खतरनाक स्टंट्स करने की घटनाएं बढ़ गई हैं. एंजेलीनो हाइट्स के एक निवासी ने वैराइटी को बताया कि इन्हीं स्टंट्स के चलते इलाके में जानलेवा एक्सीडेंट्स भी हुए हैं. 

#3. ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ में दिखेंगी तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ में नज़र आएंगी. पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वो सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी कहानी का हिस्सा होंगी. उनके अलावा विजय वर्मा भी सुजॉय की एंथोलॉजी में नज़र आएंगे.

#4. रश्मिका और कार्तिक साथ में ऐड शूट करेंगे

कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना मुंबई के वर्सोवा इलाके में साथ नज़र आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक ऐड शूट करने वाले हैं. हालांकि, दोनों एक्टर्स की टीम की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है.  
 
#5. क्या विजय देवरकोंडा की ‘लाइगर’ एग्ज़िबिटर्स की आखिरी उम्मीद?

liger
ट्रेड एक्स्पर्ट्स को ‘लाइगर’ से बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है.  

‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ की असफलता के बाद विजय देवेरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ से फिल्म एग्ज़िबिटर्स को काफी उम्मीदें हैं. ट्रेड ऐनलिस्ट गिरीश वानखेड़े ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हिंदी बेल्ट में ‘लाइगर’ को 10 से 15 करोड़ रुपए तक की ओपनिंग मिल सकती है. वहीं विजय की पॉपुलैरिटी के चलते तेलुगु भाषी राज्यों में फिल्म पहले दिन 30 करोड़ रुपए तक कमा सकती है.

#6. 01 सितंबर से फिर शुरू होगी तेलुगु फिल्मों की शूटिंग

01 अगस्त से तेलुगु फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी. इंडस्ट्री में ज़रूरी बदलाव लाने के मकसद से ऐसा किया गया. हालांकि, अब 01 सितंबर से फिर तेलुगु फिल्मों की शूटिंग शुरू होने वाली है. फिल्म चैम्बर और एक्टिव प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने फैसला लिया है कि किसी भी एक्टर को दिन के हिसाब से फीस नहीं मिलेगी, जैसा पहले हुआ करता था. प्रोडक्शन कॉस्ट को कंट्रोल करने के प्लान पर काम करने के लिए तेलुगु फिल्मों की शूटिंग रोकी गई थी. 

#7. ‘किंग कॉन्ग’ पर सीरीज़ बनाएगा डिज़्नी+

kong disney+
डिज़्नी+ किंग कॉन्ग यूनिवर्स के और भी किरदारों पर प्रोजेक्ट्स बनाना चाहता है.  

डिज़्नी+ ‘किंग कॉन्ग’ पर एक लाइव एक्शन सीरीज़ बनाने जा रहा है. ये सीरीज़ ‘किंग कॉन्ग’ की ओरिजिन स्टोरी को एक्सप्लोर करेगी. ‘टॉय स्टोरी 4’ की राइटर स्टेफनी फॉलसम ने ये सीरीज़ लिखी है. कहा जा रहा है कि डिज़्नी सिर्फ एक सीरीज़ पर नहीं रुकेगा. ‘किंग कॉन्ग’ यूनिवर्स के बाकी मेजर किरदारों पर भी प्रोजेक्ट्स अनाउंस किए जाएंगे.      

वीडियो: आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को कैसी ओपनिंग मिली?

Advertisement

Advertisement

()