The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Fans want Kantara to be India's official entry for Oscar Rishab Shetty reacts

'कांतारा' को ऑस्कर में भेजने वाली बात पर ऋषभ का बयान

ऋषभ शेट्टी ने कहा, ''मैंने सिर्फ अपना काम किया है.''

Advertisement
Kantara
कांतारा के एक सीन में ऋषभ शेट्टी.
pic
मेघना
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 01:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.


#तीन घंटे 10 मिनट लंबी होगी जेम्स कैमरून की 'अवतार 2'

जेम्स कैमरून की मच अवेटेड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' तीन घंटे 10 मिनट लंबी होगी. 13 साल बाद 'अवतार' का सीक्वल आने वाला है. रिपोर्ट्स हैं कि सैम वर्थिंगटन, जोई सलडाना और केट विल्सन की इस फिल्म का ट्रेलर 2 नवंबर को आएगा.

Image embed

 मूवी 14 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# टेलर स्विफ्ट का रिकॉर्ड, बिलबोर्ड हॉट 100 में टॉप 10 गाने उनके

मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट ने वर्ल्ड म्यूज़िक में इतिहास बना दिया है. Billboard 100 Hot के टॉप 10 चार्ट में दसों गाने उन्हीं के हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड म्यूज़िशियन ड्रेक के नाम था. जिनके 9 गाने एक साथ टॉप 10 लिस्ट में थे.

# 07 नवंबर से HBO मैक्स पर देख सकेंगे 'डोन्ट वरी डार्लिंग'

हैरी स्टाइल्स और क्रिस पाइन की थ्रिलर-हॉरर फिल्म 'डोन्ट वरी डार्लिंग' थिएटर के बाद अब HBO मैक्स पर रिलीज़ होने वाली है. ओलीविया वाइल्ड के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 07 नवंबर से HBO मैक्स पर देख सकेंगे.

# राजकुमार राव की 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' का ट्रेलर आया

राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आपटे की फिल्म 'मोनिका: ओ माई डार्लिंग' का ट्रेलर आ गया. ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में सिकंदर खेर भी नज़र आएंगे. मूवी में मोनिका यानी हुमा कुरैशी का मर्डर हो जाता है.

Image embed

 मूवी 11 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी.

# प्रकाश राज, आदिल हुसैन की सीरीज़ 'मुखबिर' का ट्रेलर आया

एक्टर प्रकाश राज और आदिल हुसैन की सीरीज़ 'मुखबिर-द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' सीरीज़ का ट्रेलर आ गया. सच्ची घटनाओं पर बेस्ड इस स्टोरी में इंडियन सीक्रेट एजेंट्स की कहानी को दिखाया जाएगा. इसे 11 नवंबर से ज़ी 5 पर देख सकेंगे. 

Image embed

हमने शो के एक्टर प्रकाश राज और आदिल हुसैन से खास बातचीत भी की है. जिसका फुल वीडियो आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.

# जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म पर काम रोक दिया गया?

कुछ दिनों पहले जूनियर एनटीआर ने अपनी अगली फिल्म NTR30 की अनाउंसमेंट की थी. जिसके डायरेक्टर थे कोरताला सिवा. मगर रिपोर्ट्स आईं कि इस फिल्म पर काम रोक दिया गया है. ये भी कहा गया कि स्क्रिप्ट में लगातार चेंज हो रहा है जिस वजह से इसपर काम रुक गया है. ट्रेक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक कोरताला ने मूवी के प्री-प्रोडक्शन पर फिर से काम शुरू कर दिया है. मैसिव लेवल पर फिल्म के सेट बनाए जा रहे हैं. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी.

# 'कांतारा' को ऑस्कर में भेजने वाली बात पर ऋषभ का बयान

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' इस समय हॉट टॉपिक बनी हुई है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. लोगों को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि इसे ऑस्कर में भेजने की डिमांड करने लगे. ट्विटर पर भी कांतारा को ऑस्कर में भेजने के लिए ट्वीट किया जाने लगा. अब रिसेंटली एक इंटरव्यू में जब ऋषभ से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा,

Image embed

# Thunivu के प्री-रिलीज़ इवेंट की खबरों को किया खारिज

खबर आ रही थी कि अजीत कुमार की अपकमिंग फिल्म Thunivu का एक प्री-इवेंट ऑर्गनाइज़ किया जाएगा. जिसमें अजीत कुमार भी आएंगे. लेकिन अजीत के मैनेजर सुरेश चंद्रा ने इन सभी खबरों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी इवेंट नहीं आयोजित किया जाएगा. Thunivu फिल्म अगले साल पोंगल पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

9. जल्द ही 50 करोड़ पार कर जाएगी ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा'

ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ा फिल्म 'कांतारा' के हिंदी वर्जन को 14 अक्टूबर को रिलीज़ किया गया था. जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. कमाई की बात करें तो 'कांतारा' के हिंदी वर्जन की कमाई जल्द ही 50 करोड़ रुपए के पार चली जाएगी. तीसरे हफ्ते में 'कांतारा' ने करीब 45 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. वहीं ओवरऑल फिल्म ने करीब 300 करोड़ रुपए की कमाई की है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: रामसेतु-थैंक गॉड को रिप्लेस कर कांतारा लगा रहे थिएटर ओनर्स

Advertisement

Advertisement

()