The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Fans Slam Varun Dhawan Chunnari Chunnari Remake for Ruining the Salman Khan and Sushmita Sen Version

"गंदा गाना बनाना है, तो नया बना लो"- वरुण धवन के 'चुनरी चुनरी' रीमिक्स पर फूटा लोगों का गुस्सा

पब्लिक को 'चुनरी चुनरी' रीमिक्स के लिरिक्स से लेकर कोरियोग्राफी कुछ भी पसंद नहीं आ रहा. लोग ओरिजिनल गाने के कमेंट बॉक्स में अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं.

Advertisement
pic
26 मई 2026 (अपडेटेड: 26 मई 2026, 07:46 PM IST)
salman khan, varun dhawan, pooja hegde, mrunal thakur, biwi no 1, hai jawani toh ishq hona hai,
'बीवी नंबर 1' और 'है जवानी तो इश्क होना है'- दोनों को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Biwi No. 1 के Chunnari Chunnari गाने के राइट्स को लेकर पिछले दिनों खूब विवाद हुआ. फिर भी Tips Films ने Varun Dhawan स्टारर Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में इसका इस्तेमाल किया. आज इसे ऑफिशियली रिलीज़ किया गया. जब लोगों ने खुद ये गाना सुना, तो अपना माथा पीट लिया. क्योंकि मेकर्स ने न केवल इसे रीमिक्स किया, बल्कि लिरिक्स वगैरह बदलकर गाने की खिचड़ी भी बना दी. इस बात पर सोशल मीडिया वाली जनता गुस्साए बैठी है. लोगों का कहना है कि अगर इस गाने के साथ यही करना था, तो नया ही गाना बना लेते.

# सलमान-सुष्मिता वर्जन से कितनी अलग है मॉडर्न ‘चुनरी चुनरी’?

अभिजीत भट्टाचार्य और अनुराधा श्रीराम की आवाज़ में ‘चुनरी चुनरी’ गाना ओरिजिनली सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था. कोई एक्सट्राज़ नहीं. न ही कोई हाइटेक कोरियोग्राफी. बस दो एक्टर्स और एक चुनरी ने महफ़िल ऐसी लूटी कि स्कूल से लेकर शादियों तक ये गाना खूब बजा. और आज तक बजता है. इसलिए जब डेविड धवन ने अपने करियर की अंतिम फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बनाई, तो उसमें इसे भी शामिल किया. इस रीमिक्स वर्जन को वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ शूट किया गया है. इसका स्केल बड़ा है. दिखने में महंगा है. विदेशी लोकेशंस पर शूट किया गया है. दिखने में ये गाना ओरिजिनल वाले से कहीं ग्रैंड नज़र आ रहा. मगर फील नहीं है. इसे टिपिकल रीमिक्स की तरह ट्रीट किया गया है. जिसकी वजह से इसकी आत्मा मर गई.

# ‘चुनरी चुनरी’ का रीमिक्स किन्होंने बनाया?

गाने की शुरुआत ओरिजिनल धुन से होती है. मगर जैसे जैसे ये गाना आगे बढ़ता है, इसकी मौलिकता जाती रहती है. इसे न सिर्फ नए सिंगर्स से गवाया गया है, बल्कि इसके लिरिक्स में भी भारी बदलाव किया गया है. ये उस गाने पर मॉडर्न टेक है. मगर ये सारी चीज़ें उसे कभी भी ओरिजिनल गाने के आसपास भी नहीं फटकने देतीं. जब किसी गाने या फिल्म का रीमेक किया जाता है, तो उसकी तुलना ओरिजिनल मटीरियल से होना अपरिहार्य है. और यहीं ये गाना मात खा जाता है.

‘चुनरी चुनरी’ के रीमिक्स को आईपी सिंह, जोनिता गांधी, असीस कौर, सुधी यदुवंशी ने गाया है. ओरिजिनल सिंगर अनुराधा श्रीराम की आवाज़ को इसके कुछ हिस्सों में रिटेन किया गया है. इसमें जो एडिशनल यानी नए लिरिक्स जोड़े गए हैं, उसका क्रेडिट भी आईपी सिंह दिया गया है. मगर ये गाना पब्लिक को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. लोग इसे सुनने के बाद कैसे रिएक्ट कर रहे हैं, इसके कुछ नमूने हम आपको दिखाते हैं. 

एक यूजर ने लिखा,

"बॉलीवुड साल 2026 में ओरिजिनल गाना बनाने के अलावा सब कुछ कर रहा है. प्लीज़ सलमान-सुष्मिता के क्लासिक गाने को अकेला छोड़ दो."

chunnari chunnari
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कमेंट किया,

"उन्हें पुराने गानों को बर्बाद करना बंद कर देना चाहिए. गंदा गाना बनाना है, तो नया बना लो. पुराने हिट्स को गंदा क्यों कर रहे हो?"

chunnari chunnari
एक यूजर का कमेंट.

एक अन्य यूजर ने लिखा,

"ये गाना अधपके कुकीज़ की तरह लग रहा. इनमें से किसी ने भी कोई एफ़र्ट नहीं डाला और कोरियोग्राफी भी साधारण है. ये लोग ऐसी फिल्में क्यों बना रहे?"

chunnari chunnari
एक यूजर का कमेंट.

एक यूजर ने ओरिजिनल और नए वर्जन की तुलना करते हुए कहा,

"चुनरी चुनरी के इस नए गाने में दोनों हीरोइन्स ने चुनरी पहनने से मना कर दिया."

chunnari chunnari
एक यूजर का कमेंट.

वैसे, वरुण धवन वाले वर्जन को चाहे जितना बैकलैश मिल रहा हो, इसने ओरिजिनल गाने के व्यूज़ जरूर बढ़ा दिए हैं. सलमान-सुष्मिता वाले वर्जन के कमेंट बॉक्स में लोग इस बारे में लिख भी रहे. एक यूजर ने कहा,

"कान खराब हो गए थे, ठीक करने आया हूं."

chunnari chunnari
एक यूजर का कमेंट.

 

इंटरनेट कुछ घंटों में ही इस तरह के कमेंट्स से पट गया. लोग मेकर्स पर एक टाइमलेस गाने को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं. सिर्फ आम जनता ही नहीं, ‘चुनरी चुनरी’ के ओरिजिनल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य भी इससे नाराज़ हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में अभिजीत ने कहा,

“सलमान खान और वरुण धवन में उतना ही फर्क है जितना अमिताभ बच्चन और असरानी में. वरुण उस गाने के साथ न्याय नहीं कर सकता, जो मैंने गाना है. मेकर्स ने अच्छा किया कि मेरी आवाज़ को इस बार रिटेन नहीं किया. उसको गालियां पड़तीं. सलमान चुनरी चुनरी गाने से सुपरस्टार बन गया. मगर वरुण कुछ नहीं बन सकता.”

ख़ैर,  जहां तक फिल्म की बात है, 'है जवानी तो इश्क होना है' 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर ने काम किया है. 

वीडियो: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के टीजर पर वरुण धवन किससे भिड़ गए?

Advertisement

Advertisement

()