The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Fans reacted after the teaser poster of bhool bhulaiyaa 3 released the cinema show

'भूल भुलैया 3' का टीज़र पोस्टर आया, लोग तारीख बदलने को कहने लगे

पोस्टर देखकर फैन्स काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Advertisement
bhool bhulaiyaa 3
कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी की फिल्म दिवाली पर रिलीज़ होनी है.
pic
गरिमा बुधानी
25 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 06:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shah Rukh Khan की फिल्म में भूमि पेडनेकर, Bhool  Bhulaiyaa 3 का teaser poster आया, Devara की ओटीटी रिलीज़ में देरी होगी. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# शाहरुख खान की फिल्म में भूमि पेडनेकर

'भक्षक' के बाद भूमि पेडनेकर और डायरेक्टर पुलकित एक बार फिर साथ में कोलैबोरेट करने जा रहे हैं. शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली है. अभी ये प्रोजेक्ट एकदम शुरुआती स्टेज में है. जल्द ही बाकी की कास्ट भी फाइनल की जाएगी.

# 'सनी संस्कारी की...' का उदयपुर शेड्यूल पूरा

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का उदयपुर शेड्यूल पूरा हो गया है. मनीष पॉल ने अपने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप फोटो पोस्ट कर के इस बात की जानकारी दी. फिल्म में मनीष पॉल, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

# 'भूल भुलैया 3' का टीज़र पोस्टर आया

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टीज़र पोस्टर आ गया है. फिल्म को अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया है. पोस्टर देखकर फैन्स काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोना चक्रवर्ती नाम की यूजर ने लिखा, "फाइनली कुछ तो आया." एक और यूज़र ने लिखा, "ये फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी." एक ने कहा, "भाई ये सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर है." इफरीम सिड ने लिखा, "सिंघम अगेन के आगे नहीं चल पाओगे रूह बाबा, अभी भी मौक़ा है डेट बदल दो."

# प्रकाश राज और पवन कल्याण के बीच ज़ुबानी जंग

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में तिरुपति मंदिर के 'प्रसादम' पर विवाद चल रहा है. इसी मामले में एक्टर प्रकाश राज और पवन कल्याण के बीच ज़ुबानी जंग शुरू हो गई है. प्रकाश राज ने पवन कल्याण के लड्डू वाले ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, "आप इसे ऐसे फैलाकर नेशनल ईशू क्यों बना रहे हैं. हमारे देश में पहले से ही बहुत सारे साम्प्रदायिक तनाव हैं." जिस पर पवन कल्याण भड़क गए. उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, "प्रकाश राज मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं पर जब भी धर्मनिरपेक्षता की बात आती है, तो ये म्यूचल होना चाहिए. मुझे ये नहीं समझ आ रहा है कि आप मेरी आलोचना क्यों कर रहे हैं." प्रकाश ने इसका जवाब देते हुए एक वीडियो बनाया और कहा, "मैं अभी विदेश में शूटिंग कर रहा हूं. मैं वापिस आकर आपके सभी सवालों का जवाब दूंगा."

# अनुपम खेर की 'द सिग्नेचर' का ट्रेलर आया

अनुपम खेर की फिल्म 'द सिग्नेचर' का ट्रेलर आ गया है. ये एक ऐसे बुज़ुर्ग पति की कहानी है जो हॉस्पिटल में एडमिट अपनी पत्नी की जान बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है. पत्नी का किरदार नीना कुलकर्णी ने निभाया है. फिल्म को गजेन्द्र अहिरे ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 4 अक्टूबर से ज़ी 5 पर स्ट्रीम होगी .

# 'देवरा' की ओटीटी रिलीज़ में देरी होगी

जूनियर NTR की फिल्म 'देवरा' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म को कोरताला सिवा ने डायरेक्ट किया है. 123 तेलुगु में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज़ के 50 दिन के बाद ही ओटीटी पर रिलीज़ होगी. फिल्म का हिंदी वर्जन देशभर के मल्टीप्लेक्स चेन्स में रिलीज़ किया जा रहा है और ऐसा नियम है कि मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ हुई फिल्म को ओटीटी पर लाने से पहले 8 हफ्ते का इंतज़ार करना होता है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले अनीस बज़्मी

Advertisement

Advertisement

()