"4000 करोड़ की फिल्म में 400 रुपए का विग"- 'रामायण' की लीक फोटो देख नाराज़ हुए लोग!
लोग 'रामायण' में रणबीर कपूर के इस लुक की तुलना प्रभास की 'आदिपुरुष' से करने लग गए हैं.

Nitesh Tiwari की Ramayana न केवल 2026, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्म है. Ranbir Kapoor इसमें भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. ये एक VFX हैवी प्रोजेक्ट है, जिसकी ज्यादातर शूटिंग इनडोर स्टूडियोज़ में हुई है. बावजूद इसके, समय-समय पर फिल्म से जुड़ी फ़ोटोज़ इंटकनेट पर लीक होती रहती हैं. पिछले दिनों रणबीर की एक फ़ोटो खूब वायरल हुई. इसमें वो राम अवतार में नज़र आ रहे हैं. हालांकि तस्वीर में उन्होंने लंबे बालों के लिए जो विग पहनी है, उसे देखकर लोग काफ़ी नाराज़ हो गए हैं. उसे देखकर कई लोग 'रामायण' को दूसरा Adipurush तक बताने लगे हैं.
पिछले साल मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज़ किया था. उसमें रणबीर और यश अपने-अपने किरदारों में नज़र तो आए थे, मगर किसी का भी चेहरा पूरी तरह रिवील नहीं किया गया था. फिल्म की हाइप बनाए रखने के मेकर्स सबको छिपाए हुए हैं. बावजूद इसके, रणबीर की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई. ज़ूम ने हाल ही में 'रामायण' के सेट से उनकी एक फ़ोटो शेयर की है. इसमें रणबीर अपनी वैनिटी वैन की तरफ़ जाते दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में छाता लिए उनका सपोर्ट स्टाफ भी हैं. तस्वीर में रणबीर का विग देखकर लोग मेकर्स को ट्रोल करने लग गए हैं. लोगों ने कहा कि फिल्म का बजट 4000 करोड़ और मेकर्स 400 रुपए के विग से काम चला रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा,
"4000 हजार करोड़ का बजट लेकिन ये लोग एक ढंग का विग भी नहीं अरेंज कर पाए."

प्रभास की 'आदिपुरुष' भी 'रामायण' पर आधारित फिल्म है. उसे भी एक्टर्स के लुक्स और खराब VFX की वजह से ट्रोल किया गया था. एक यूजर ने रणबीर के गेटअप की तुलना उस फिल्म से करते हुए लिखा,
"आदिपुरुष से कुछ भी नहीं सीखा."

तीसरे ने रणबीर पर सवाल उठाते हुए कहा,
"रणबीर एनिमल के लिए बाल बढ़ा सकते हैं मगर रामायण के लिए नहीं. कमाल है."

इंटरनेट इस तरह के कमेंट्स से भरने लगा है. मगर कई लोग रणबीर के समर्थन में भी आ गए हैं. उनका कहना है कि रणबीर लंबी शूटिंग से वापस लौट रहे हैं. इसलिए वो थोड़े अस्त-व्यस्त नज़र आ रहे हैं. ये बिल्कुल सामान्य बात है. किसी ने काफ़ी पहले सेट से लीक हुई साई पल्लवी और रणबीर की तस्वीर का उदाहरण दिया. उसमें दोनों काफ़ी अच्छे लग रहे थे. रणबीर के बाल भी उसमें खूब जम रहे थे. हालांकि फिल्म की शूटिंग काफ़ी पहले पूरी हो चुकी है. रणबीर की ये वायरल तस्वीरें भी महीनों पहले की है. इसलिए उनके गेटअप में क्या खूबी या खामियां हैं, उसका सटीक आंकलन फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही किया जा सकेगा. ‘रामायण पार्ट 1’ इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज़ होगी.
वीडियो: ‘रामायण’ की झलक ने अमेरिका में मचा दिया धमाका, टेस्ट स्क्रीनिंग में दर्शकों के उड़े होश!

