The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • fans finds out Shaharukh Khan connection in Salman Khan starrer Sikandar

सलमान की 'सिकंदर' से शाहरुख का क्या कनेक्शन?

लोग फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और इसके VFX की भी तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
pic
31 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 07:40 PM IST)
salman
फिल्म का VFX और कलर ग्रेडिंग रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बॉलीवुड क्यों छोड़ना चाहते हैं Anurag Kashyap, Salman Khan की Sikandar का Shahrukh Khan से क्या कनेक्शन है, Allu Arjun की Pushpa 2 ने ‘बाहुबली’ को पीछे छोड़ा. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'सुपरगर्ल: वुमन ऑफ टुमॉरो' में जेसन मोमोआ

हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, DCU की फिल्म 'सुपरगर्ल: वुमन ऑफ टुमारो' में जेसन मोमोआ लोबो नाम का किरदार निभाने वाले हैं. लोबो इस यूनिवर्स का विलेन है. जो अपनी हिंसक प्रवृति के लिए मशहूर है. मिली एलकॉक इस फिल्म में लीड रोल में हैं.

# बॉलीवुड क्यों छोड़ना चाहते हैं अनुराग कश्यप?

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से की गई बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा, "अब मेरे लिए ये बहुत मुश्किल है कि मैं फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करूं, जिससे मेरा प्रोड्यूसर प्रॉफिट और मार्जिन्स के बारे में सोचे. शुरू से ही ऐसा रहा है कि किसी भी चीज़ को कैसे बेचा जाए. तो अब फिल्ममेकिंग वाला जुनून निकल चुका है. इसलिए मैं अगले साल मुंबई से निकलना चाहता हूं. मैं साउथ जा रहा हूं. मैं वहां जाना चाहता हूं, जहां अभी भी फिल्ममेकिंग में मज़ा है. वरना मैं तो बूढ़े आदमी की तरह मर जाऊंगा. मैं अपनी खुद की ही फिल्म इंडस्ट्री से बहुत निराश और हताश हूं."

# आज के एक्टर्स एक्टिंग नहीं करना चाहते-अनुराग

अनुराग कश्यप ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ओटीटी के बारे में बात करते हुए कहा, "इन्हीं प्लेटफॉर्म्स की वजह से हम फिल्म बनाने पर फोकस करने की बजाय खुद को स्टार जैसे ट्रीट करने लगे हैं. ये सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अपना प्रेज़ेंस मनवाना चाहते हैं. उन्होंने अमेरिकन तरीके से काम करने के तरीके को इजाद करवा दिया है. इसके साथ ही गलत ये हुआ है कि अब सभी को स्टार जैसी ट्रीटमेंट चाहिए. वरना उन्हें अपमानित महसूस होने लगता है. आधी इंडस्ट्री की प्रॉब्लम ही यही है कि वो अपमानित महसूस करने लगते हैं."

# अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने 'बाहुबली' को पीछे छोड़ा

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने कमाई के मामले में प्रभास की सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है. 26 दिनों में फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 1639 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. अल्लू के इंडियन कलेक्शन ने 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है. 'बाहुबली 2' ने इंडिया में 1030. 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं 'पुष्पा 2' ने इंडिया में 1157 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. हालांकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में अभी भी 'बाहुबली 2' ही आगे है. मगर 'पुष्पा 2' वहां भी 'बाहुबली 2' को जल्द ही पीछे छोड़ देगी.

# "आमिर खान बैकस्टेज लोगों को पानी पिलाया करते थे"  

थिएटर आर्टिस्ट सुजाता मेहता ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान आमिर खान के थिएटर के दिनों के किस्से सुनाए. हिंदी रश से बात करते हुए सुजाता ने कहा, "जब मैं थिएटर किया करती थी उस वक़्त आमिर खान भी ट्रेनिंग ले रहे थे. वो उस वक्त बैकस्टेज काम किया करते थे. यहां तक कि वो बैकस्टेज लोगों को पानी पिलाया करते थे. इतने सालों बाद भी वो अभी अपनी जड़ें नहीं भूले हैं. एक बार जब मैं पृथ्वी थिएटर गई थी, तो वो अपनी सीट से उठे और मुझे वैसा ही सम्मान दिया जैसा धर्मेंद्र को सम्मान दिया.''

# "मैं शाहरुख खान को देखकर उन्हें पहचान नहीं पाई"

सुजाता मेहता ने इस दौरान शाहरुख खान से मिलने का भी एक्सपीरिएंस बताया. उन्होंने कहा, ''मैं एक बार शाहरुख खान से फिल्म सिटी में मिली थी. वो उस वक्त बहुत सामान्य दिख रहे थे. मैं उन्हें देखकर पहचान ही नहीं पाई कि वो शाहरुख खान हैं. मैं भी वहां शूट कर रही थी. उन्होंने मुझे देखा और पहचान गए. मुझसे बात की. मैं दूसरी बार भी उनसे मिली महबूब स्टूडियो में. वो बहुत हार्ड वर्किंग और बहुत डाउन टू अर्थ हैं.''

# सलमान की 'सिकंदर' से शाहरुख का क्या कनेक्शन?

28 दिसंबर को सलमान खान की 'सिकंदर' का टीज़र रिलीज़ हुआ. इसने 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी फिल्म टीज़र का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया. लोग फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और इसके VFX की भी तारीफ कर रहे हैं. टीज़र आते ही फैंस ने इसका शाहरुख खान कनेक्शन भी ढूंढ निकाला. दरअसल फिल्म का VFX और कलर ग्रेडिंग शाहरुख़ खान की कंपनी रेड चिलीज़ ने किया है. एक यूज़र ने लिखा,"फिल्म का VFX और कलर ग्रेडिंग रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने की है. फिल्म देखने में मज़ा आएगा." एक ने लिखा, "बढ़िया BGM,  मुरुगादास और रेड चिलीज़ का VFX...बढ़िया कॉम्बिनेशन."

#  बोरा केव्स में होगी  SSMB 29 की शूटिंग

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एस एस राजामौली और महेश बाबू की अगली फिल्म SSMB 29 का कुछ हिस्सा आंध्र प्रदेश की बोरा केव्स में भी शूट किया जाना है. ये फिल्म का अहम हिस्सा होगा. टीम यहां लगभग 2 हफ्ते लंबा शेड्यूल शूट करेगी. इसके साथ ही केन्या में भी फिल्म की शूटिंग की जानी है. खबरें ये भी हैं कि फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नज़र आने वाली हैं.

# तेलुगु प्रोड्यूसर नाग वामसी पर भड़के संजय गुप्ता

हाल ही में गलाटा प्लस ने एक प्रोड्यूसर्स राउंडटेबल इंटरव्यू किया. इसमें अलग-अलग इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स शामिल हुए. बोनी कपूर और तेलुगु प्रोड्यूसर नाग वामसी भी इस पैनल का हिस्सा थे. इस दौरान बॉलीवुड वर्सेज साउथ सिनेमा को लेकर डिस्कशन हुआ. इस इंटरव्यू से बोनी कपूर और नाग वामसी की एक क्लिप वायरल हो रही है. जिसके बाद लोग नाग वामसी के बात करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं. 'कांटे' के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "बोनी जी के बगल में बैठा ये बदतमीज़ आदमी कौन है? इसकी बॉडी लैंग्वेज और एटीट्यूड दोनों ही खराब हैं." आगे उन्होंने लिखा,"क्या इनके अंदर अल्लू अरविंद सर और सुरेश बाबू सर के बगल में बैठकर इस तरह से बात करने की हिम्मत है?"

# 'बैरोज़' के बॉक्स ऑफिस फेलियर पर बोले मोहनलाल

मोहनलाल ने फिल्म 'बैरोज' से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास परफॉर्म नहीं कर पाई. फिल्म को 150 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया था. लेकिन अब तक फिल्म से 6 करोड़ रुपये की कमाई ही कर पाई है. हाल ही में इंडिया टुडे से बात करते हुए मोहनलाल ने कहा, "हमने ये फिल्म पैसों के लिए नहीं बनाई थी. मैं ये फिल्म बनाकर लोगों को तोहफे में देना चाहता था. ये फिल्म लोगों के प्यार के लिए हैं, जो उन्होंने इन 47 सालों में मुझे दिया है."

# 'कल्कि...' में श्रीकृष्ण का रोल महेश बाबू करेंगे?

'कल्कि...' के फर्स्ट पार्ट में कई सीन्स में श्रीकृष्ण को दिखाया गया. मगर कृष्ण की शक्ल नहीं दिखाई गई. ऐसे में ये खबरें चलने लगीं कि अगली फिल्म में महेश बाबू ये किरदार निभा सकते हैं. अब इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए 'कल्कि' के डायरेक्टर नाग अश्विन ने कहा, ''मैं 'कल्कि' यूनिवर्स की फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण का चेहरा नहीं दिखाना चाहता था. अगर फिल्म में ये किरदार फुल लेंग्थ का हुआ, तो मुझे लगता है कि महेश बाबू इस रोल के लिए परफेक्ट होंगे."

# थिएटर्स में रिलीज़ होगी 'कहो ना प्यार है"

ऋतिक रौशन की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' थिएटर्स में री-रिलीज़ होने जा रही है. ये फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में लगेगी. फिल्म में ऋतिक के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में हैं. 'कहो ना प्यार है' को राकेश रौशन ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'सिकंदर' का टीज़र आते ही लोगों ने इसका शाहरुख खान से कनेक्शन ढूंढ निकाला

Advertisement

Advertisement

()