The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Fans are unhappy about Demi Moore not winning oscars for best actress the cinema show

डेमी मूर को ऑस्कर ना मिलने पर फैन्स नाखुश!

लोग कह रहे हैं कि फिल्म यही पॉइंट तो प्रूव करना चाह रही थी.

Advertisement
demi moore
लोगों का कहना है कि डेमी ने कमाल की परफॉरमेंस दी है, वो ये अवॉर्ड डिज़र्व करती थीं.
pic
गरिमा बुधानी
3 मार्च 2025 (Published: 06:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Oscars में Anora ने रचा इतिहास, Demi Moore को ऑस्कर ना मिलने पर फैन्स नाखुश, Adrien Brody की ऑस्कर विनिंग स्पीच की चर्चा. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

1. ऑस्कर्स में 'अनोरा' ने रचा इतिहास

शॉन बेकर की फिल्म 'अनोरा' ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट पिक्चर समेत 5 ऑस्कर्स अपने नाम किए. फिल्म 6 कैटेगरीज़ में नॉमिनेटेड थी. फिल्म में  माइकी मैडीसन, यूरी बोरिसोव लीड रोल्स में हैं.

2. ज़ोई सेल्डानिया ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

इस बार 'एमिलिया पेरेज़' को 13 कैटेगरीज़ में ऑस्कर नॉमिनेशंस मिले थे. लेकिन फिल्म ने दो ही अवॉर्ड्स जीते. एक बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में और दूसरा ज़ोई सेल्डानिया को फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. उन्होंने फिल्म में रीटा नाम की वकील का रोल किया है.

3. डेमी मूर को ऑस्कर ना मिलने पर फैन्स नाखुश!

इस साल 'द सब्स्टेंस' के लिए डेमी मूर को बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. लेकिन ये अवॉर्ड 'अनोरा' के लिए माइकी मैडीसन को फिया गया. जिसके बाद से ही फैन्स सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि डेमी ने कमाल की परफॉरमेंस दी है, वो ये अवॉर्ड डिज़र्व करती थीं. लोग उनकी इस हार को फिल्म से भी कनेक्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि फिल्म यही पॉइंट तो प्रूफ करना चाह रही थी.

4.'अनोरा' के डायरेक्टर ने कहा, "बच्चों को सिनेमा दिखाओ"

शॉन बेकर को बेस्ट डायरेक्टर के लिए ऑस्कर मिला तो एक्सेप्टिंग स्पीच में उन्होंने इंडीपेंडेंट सिनेमा और थिएटर कल्चर पर बात की. बोले,  "पैरेंट्स से मैं ये अपील करना चाहता हूं कि अपने बच्चों को थिएटर या सिनेमाहॉल में फिल्म दिखाने ले जाएं. ताकि वो उस विधा को समझ सकें. इससे आप अगली जनरेशन को अच्छे फिल्ममेकर्स और अच्छी फिल्में देंगे. मैं बाकी सभी से भी ये रिक्वेस्ट करता हूं कि जब भी मौका मिले थिएटर जाएं और वहां फिल्में देखें."

5. एड्रियन ब्रोडी की ऑस्कर विनिंग स्पीच की चर्चा

एड्रियन ब्रोडी ने इस साल 'द ब्रूटलिस्ट'के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जीता. जिसके बाद उनकी विनिंग स्पीच की चर्चा हो रही है. अपनी एक्सेप्टेंस स्पीच में ब्रोडी ने बोले, ''आपको पता है एक्टिंग बहुत ग्लैमरस प्रोफेशन है. ये बहुत ग्लैमरस लगता है. कुछ-कुछ जगहों पर ये ग्लैमरस होता भी है. मगर मैंने अपने अब तक के करियर में एक चीज़ सीखी है. वो ये कि आप भले ही करियर के जिस पड़ाव पर हों, ये ग्लैमर कभी भी जा सकता है. मैं चाहता हूं कि आज इस अवॉर्ड नाइट में हम इसी चीज़ को समझें. इस एक चीज़ को लेकर अवेयर रहें."

6. भारत में रिलीज़ होगी अमेरिकन हॉरर कॉमेडी 'द मंकी'

अमेरिकन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द मंकी' भारत में रिलीज़ के लिए तैयार है. ये 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म अमेरिका में ऑलरेडी रिलीज़ हो चुकी है. इसे ओसगुड पर्किन्स ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म स्टीफन किंग की शॉर्ट स्टोरी 'द मंकी' पर बेस्ड है.

वीडियो: ऑस्कर्स 2025 में भारत को अनुजा से उम्मीद, इसे कहां और कैसे देखना है, पूरा जुगाड़ समझ लीजिए!

Advertisement

Advertisement

()