The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Fans are impressed with Salman khan sikandar teaser song the cinema show

इस वजह से सलमान खान की 'सिकंदर' को बड़ी ओपनिंग मिलनी तय!

सलमान खान की 'सिकंदर' के टीज़र ने आते ही रिकॉर्ड्स तोड़ने शुरू कर दिए हैं.

Advertisement
pic
30 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 07:30 PM IST)
सिकंदर
'सिकंदर' 24 घंटों के अंदर यूट्यूब पर देखे सबसे ज़्यादा देखे जाने वाला हिंदी फिल्म टीज़र बन गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Pushpa 2 ने दुनियाभर से 1600 करोड़ रुपये कमा लिए, Salman Khan की Sikandar को बड़ी ओपनिंग मिलनी तय?, Shahid Kapoor के साथ अगली फिल्म बनाएंगे सुजॉय घोष?. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर से 1600 करोड़ रुपये कमा लिए

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर रोज़ नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे वीकेंड पर 30 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म की कमाई 770.25 करोड़ रुपये के पार चली गई है. जिससे फिल्म का टोटल इंडिया कलेक्शन 1157 करोड़ रुपए पहुंच गया है. 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर से 1639 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

# सलमान की 'सिकंदर' को बड़ी ओपनिंग मिलनी तय?

सलमान खान की 'सिकंदर' का टीज़र आ गया है. टीज़र ने आते ही रिकॉर्ड्स तोड़ने शुरू कर दिए हैं. टीज़र में सलमान की एंट्री के अलावा एक और चीज़ है जिसकी काफी चर्चा है. वो है इसका म्यूज़िक. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर संतोष नारायणन ने कंपोज़ किया है. लोग इसकी काफी तारीफ़ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये सलमान की लार्जर-दैन लाइफ इमेज के साथ एकदम फिट बैठ रहा है. टीज़र के गाने के लिरिक्स भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. टीज़र में गाने की दो लाइंस आती हैं. 'हर दिल का वो एक दिलावर... जाने जिगर, वो है कौन सिकंदर. अलग अंदाज़ में फिरता है, बंजर बंजर.. कौन सिकंदर." लोग कह रहे हैं कि फिल्म का ये गाना अपने आप में 'सिकंदर' को तगड़ी ओपनिंग दिलवा सकता है. क्योंकि ये मासी गाना है, जिसे देश के हर हिस्से में सुना और पसंद किया जाएगा.  

# साय- फाय फिल्म में साथ आएंगे सुधांशु राय-पुनीत शर्मा

'चायपत्ती' के बाद सुधांशु राय और पुनीत शर्मा एक बार फिर साथ आने वाले हैं. ये एक से साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म का नाम है 'बैदा'. ये एक हत्यारे की कहानी है, जो अपनी ज़िन्दगी को बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. सुधांशु राय के साथ फिल्म में सौरभ राज जैन और हितेन तेजवानी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 2025 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# उन्नी मुकुंदन की 'मार्को' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया

उन्नी मुकुंदन की मलयालम फिल्म 'मार्को' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने 10 दिनों में 35.96 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसे हिंदी और मलयालम में रिलीज़ किया गया है. 'मार्को' को हनीफ अडेनी ने डायरेक्ट किया है.

# मिलाप ज़ावेरी की 'तेरा यार हूं मैं' का 60 परसेंट शूट पूरा

अमन इंद्र और आकांक्षा शर्मा की डेब्यू फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का 60 परसेंट शूट पूरा हो चुका है. फिल्म दोस्ती, प्यार और खुद को जानने की कहानी है. इस फिल्म को 'मरजावां' फेम मिलाप ज़ावेरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को 2025 में रिलीज़ करने की तैयारी है.

# शाहिद कपूर के साथ अगली फिल्म बनाएंगे सुजॉय घोष?

खबर आई कि शाहरुख खान की 'किंग' से अलग होने के बाद सुजॉय घोष अपनी अगली फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम करने वाले हैं. ये एक थ्रिलर फिल्म होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्रोडक्शन 2025 में शुरू हो जाएगा. अब हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर की टीम ने डायरेक्टर और एक्टर के बीच ऐसी किसी भी बातचीत से इनकार किया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'सिकंदर' का टीज़र आने के बाद से ही लोग इसके गाने की चर्चा करने लगे

Advertisement

Advertisement

()