The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Fake tickets sold for Thalapathy Vijay starrer Leo, theatre management reacts

बिना एडवांस बुकिंग खुले 'लियो' की टिकट कैसे बिकने लगी? पूरा सच ये निकला

जिस सिनेमाघर के नाम की टिकट बिकी, उसने फैन्स से कहा कि सवारी अपने सामान की खुद ज़िम्मेदार है. हम को अपने में मत मिलाइए.

Advertisement
pic
12 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:58 AM IST)
leo thalapathy vijay movie fake tickets
विजय की फिल्म 'लियो' बीते कुछ दिनों से गलत वजहों से चर्चा में है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Thalapathy Vijay की फिल्म Leo बीते कुछ दिनों से गलत वजहों से चर्चा में है. पहले फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट होना था. फिर सुरक्षा कारणों से उसे कैंसल कर दिया गया. खबरें आईं कि डायरेक्टर लोकेश कनगराज और विजय के बीच कुछ खटपट हो गई है. फिल्म के ट्रेलर को भी कोई खास दुलार नहीं मिला. विजय के कट्टर फैन्स तक ने उसकी आलोचना की. इस पूरे हंगामे के बीच एक टिकट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. उसमें दिख रहा है कि वो ‘लियो’ के 18 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे की टिकट्स हैं. पता है मदुरै का सिनेप्रिया थिएटर. ये भारी फर्ज़ीवाड़ा है. पहला तो ये कि इंडिया में ये खबर लिखे जाने तक ‘लियो’ की एडवांस बुकिंग खुली ही नहीं. दूसरा ये कि फिल्म 19 अक्टूबर को आ रही है, ऐसे में ये कौन-सा जैक-चैक वाला रेफ्रेंस है, जो एक दिन पहले की टिकट आ गई. 

खैर ये खबर सिनेप्रिया हॉल वालों तक भी पहुंची. उन्होंने संज्ञान लेते हुए X पर स्टेटमेंट जारी किया:          

डियर विजय फैन्स,

हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमें बीते कुछ दिनों में बिके फर्ज़ी टिकटों के बारे में पता चला है. आप सभी से रिक्वेस्ट है कि ये प्रॉक्सी टिकट मत खरीदिए, क्योंकि सिनेप्रिया मैनेजमेंट इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा.     

‘लियो’ की रिलीज़ में अभी नौ दिन हैं. खबर आ रही है कि आने वाले शनिवार यानी 14 अक्टूबर को इंडिया में फिल्म की एडवांस बुकिंग खुल सकती है. अमेरिका में टिकट खिड़की पहले ही खुल चुकी थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में अपने पहले दिन के लिए करीब 7 लाख डॉलर कमा लिए. भारतीय रुपए में ये करीब 5.8 करोड़ रुपए होता है. फिल्म जैसी कमाई कर रही है उस हिसाब से रिलीज़ तक ये 1 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. ‘लियो’ की अमेरिका वाली कमाई पहले ही मणि रत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ को पीछे छोड़ चुकी है. मेकर्स का प्लान है कि फिल्म को 1000 स्क्रीन पर रिलीज़ किया जाएगा. यानी अमेरिका में भी पैसा ही पैसा होगा. 

फिल्म इंडिया में भी सही बिज़नेस करेगी, खासतौर पर तमिलनाडु में. बाकी विजय के फैन्स केरल में भी ‘लियो’ को लेकर माहौल बनाने में लगे है. बताया जा रहा है कि केरल में ‘लियो’ को 425 स्क्रीन पर रिलीज़ करने का प्लान है. बता दें कि ‘लियो’ लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है. इसमें पहले ‘कैथी’ और ‘विक्रम’ जैसी फिल्में आ चुकी हैं. ‘लियो’ में थलपति विजय के साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा और गौतम वासुदेव मेनन ने भी काम किया है.  

Advertisement

Advertisement

()