The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • F1 Commentator asked Ranveer Singh who are you, his reply is viral now

F1 कमेंटेटर रणवीर सिंह का नाम भूले, इस पर उनका रिएक्शन दिल जीतने वाला है

कुछ लोग रणवीर का मज़ाक भी बना रहे हैं.

Advertisement
ranveer singh
इन्टरव्यू के दौरान रणवीर और मार्टिन
pic
अनुभव बाजपेयी
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2022, 06:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं. कभी अपनी फ़िल्मों के चलते और कभी अपने कपड़ों के चलते. पर इस बार वज़ह कुछ और है, उनका फॉर्मूला वन कमेंटेटर मार्टिन ब्रंडल को दिया हालिया इन्टरव्यू. दरअसल रणवीर फॉर्मूला वन रेस देखने अबू धाबी गए थे. हमेशा की तरह अपने यूनिक कपड़ों और उफनती ऊर्जा का प्रदर्शन कर रहे थे. पर जिस बात ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा वो था, फॉर्मूला वन कमेंटेटर का उनका नाम भूलना और उस पर रणवीर का विनम्र रिएक्शन.

रणवीर का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वो पूर्व F1 रेस ड्राइवर और कमेंटेटर मार्टिन ब्रंडल के साथ बातचीत कर रहे हैं. वो जैसे ही ही कैमरे पर आते हैं. मार्टिन उनसे पूछते हैं, ‘आपको कैसा लग रहा है?’ वो फुल एनर्जी के साथ कहते हैं, ‘मैंने इस वक़्त सातवें आसमान पर हूं. F1 रेस देखकर मुझे बहुत मज़ा आता है.’ असली मसला तब शुरू होता है, जब मार्टिन उनसे पूछते हैं:

Image embed

रणवीर जवाब देते हैं:

Image embed

मार्टिन वीडियो में रणवीर के कपड़ों को लेकर जोक भी करते हैं. इस पर रणवीर जवाब देते हुए कहते हैं:

Image embed

यहां मुद्दा ये है कि रणवीर सिंह भारत के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं. जनता उन्हें पसंद भी करती है. शायद ही कोई ऐसा होगा, जो उन्हें इंडिया में न जानता हो. पर विदेश में लोग बॉलीवुड स्टार्स को उस तरह से नहीं जानते, जैसे भारत में जानते हैं. ज़ाहिर है, भारत में भी कई लोग तमाम हॉलीवुड स्टार्स को नाम से नहीं जानते होंगे. जब रणवीर का नाम मार्टिन भूल जाते हैं, तो रणवीर बहुत सहजता से जवाब देते हैं. एक सेकंड के लिए भी नहीं रुकते बिना झिझक, बिना ईगो रिप्लाय करते हैं. उनकी इस सहजता और विनम्रता की जनता कायल हो गई है. 

Image embed

अभिमन्यु माथुर ने रणवीर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा:

मैं जानता हूं जनता उन लोगों को ट्रोल कर रही है. पर जिस समझदारी और सम्मानपूर्वक रणवीर और मार्टिन ने इसे हैंडल किया, उसके लिए तारीफ़ तो बनती है. वेल डन.

Image embed

दिव्यमान नाम के ट्विटर यूज़र ने लिखा:

Image embed
Image embed

पर तारीफ़ से इतर सोशल मीडिया और भी कई तरह के रिस्पॉन्स आ रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा:

Image embed

बहरहाल सोशल मीडिया पर जो भी हो रहा हो, पर वाक़ई में रणवीर का जवाब और रिएक्शन दोनों काबिलेतारीफ़ हैं. ये वीडियो उनकी विनम्रता का नमूना है. आजकल बिना बात के ट्रोल करना भारतीयों का अहम गुण हो गया है. भारतीय आजकल भेड़ का झुंड हो गए हैं, जिस तरफ़ एक भेड़ भागती है, उस ओर सब भागते हैं. पर दूसरी तरफ़ कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो तथ्य और कथ्य समझकर अपनी बात रखते हैं. आप कौन हैं? खुद जानते हैं. 

रणवीर सिंह के बारे में रैपर नैजी ने वो बात बताई जो हर कोई जानना चाहता है

Advertisement

Advertisement

()