अपने प्रोडक्शन में 'एनएच 10' और 'फिल्लौरी' बनाने के बाद अनुष्का शर्मा ने पिछलेहफ्ते ही बैनर की तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी. उन्होंने फिल्म का पहला लुक भीशेयर किया जिसमें वे एक अजीब से सिहरन पैदा करने वाले कैरेक्टर में दिखती हैं. सोनमकपूर ने उनको बोला कि "तुम अभी से मेरे रौंगटे खड़े कर रही हो." वहीं अर्जुन कपूरने रिएक्ट किया, "मुझे पता था कि अपने पागलपन से तुम थोड़ी डरावनी हो जाती हो लेकिनइस बार तुम इसे (कैरेक्टर को) नए ही लेवल पर ले गई हो."आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कुछ बातेंः#1. 'परी' को अनुष्का और उनके भाई कर्णेश शर्मा की कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्सको-प्रोड्यूस कर रही है. उनके साथ निर्माता है प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन कपूर कीकंपनी क्रअर्ज एंटरटेनमेंट है जो अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम', 'टॉयलट एकप्रेमकथा', जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म और विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म से भीजुड़े हुए हैं.डायरेक्टर प्रोसित, अनुष्का और परमब्रत चैटर्जी.#2. इसमें परमब्रत चैटर्जी भी एक्टिंग कर रहे हैं जो इससे पहले विद्या बालन के साथकहानी में पुलिसवाले के रोल में दिखे थे.#3. इसे डायरेक्ट करेंगे डेब्यूटेंट प्रोसित रॉय जो अनुष्का के बैनर की पिछली फिल्म'फिल्लौरी', 'ऑल इज़ वेल', 'खेलें हम जी जान से' और 'डेल्ही-6' जैसी फिल्मों मेंअसिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं.#4. कहानी का एक सबसे मजबूत सिरा है उसका विलेन है. अनुष्का के किरदार का नाम परीहै जो एक बैकस्टोरी की वजह से बहुत एकाकी सी है. ज्यादा बात नहीं करती. कहानी केअंत में परी कुछ ऐसा करती है जो दर्शकों ने कल्पना में भी नहीं सोचा होगा.फिल्म में अनुष्का का लुक.#5. अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा है, "अच्छा सिनेमाचुनने में अभी तक हम अपने दिल के साथ चले हैं और हमारी दोनों फिल्में दर्शकों कोपसंद आई हैं. 'परी' भी एक मजबूत और बांधकर रखने वाली कहानी है और हमारी टीम शानदारहै. ये ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे प्रोड्यूस करना और दर्शकों तक ले जाना मुझे पसंदहोगा."जितनी कहानी हमें ज्ञात है उससे लगता है अनुष्का ने 'फिल्लौरी' के बाद ऐसाप्रोजेक्ट चुना है जो उन्हें या तो चौथी फिल्म प्रोड्यूस करने लायक नहीं छोड़ेगा याफिर बॉलीवुड में ये एक जोरदार मूवी साबित होकर जाएगी.'परी' का टीज़रः(निर्माताओं के अनुरोध पर हम 'परी' की कहानी की एक्सक्लूसिव डीटेल्स हटा रहे हैं.बतौर दर्शक आप ट्रेलर में या सिनेमाघरों में फिल्म को देखते हुए इन्हें जानेंगे तोवो मूवी एक्सपीरियंस ज्यादा संपूर्ण होगा.)और पढ़ें: वो 12 हीरोइन्स जिन्होंने अपनी फिल्मों के डायरेक्टर्स से शादी कीआमिर ख़ान फिल्म के हीरो थे, पर ये एक्टर 1 लाइन बोलकर भी ज्यादा याद रहापावेल कुचिंस्की के 52 बहुत ही ताकतवर व्यंग्य चित्रबाला: वह डायरेक्टर जो एक्टर्स की ऐसी तैसी करता है और वे करवाते हैंवो एक्टर, जिनकी फिल्मों की टिकट लेते 4-5 लोग तो भीड़ में दबकर मर जाते हैंशंकर: वो डायरेक्टर, 23 साल में जिसकी एक भी फिल्म नहीं पिटी!इंडिया की ये फिल्म ब्राजील की राष्ट्रपति ने भीड़ में बैठ देखी है, हम बैन कर रहेहैं‘पप्पी नाम है हमारा, लिख के बताएं कि दे के?’ एक पात्र और ठहाके बेशुमार..