The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Everyone Is Using Shah Rukh Khan- Says Taapsee Pannu, Calls Dunki a Gift for Assi

"हर कोई शाहरुख खान का इस्तेमाल कर रहा है"

तापसी पन्नू का मानना है कि शाहरुख खान की 'डंकी' उनके लिए एक गिफ्ट है. और अगली बार इतनी बड़ी फिल्म पाने के लिए उन्हें लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है.

Advertisement
pic
25 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:38 PM IST)
taapsee pannu, dunki, shah rukh khan,
तापसी कहती हैं कि यदि उन्हें 'डंकी' में पेड़ बनने का भी काम मिलता, तो वो उसके लिए तैयार हो जातीं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Rajkumar Hirani की Dunki ने बॉक्स ऑफिस पर 454 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म में Shah Rukh Khan के अपोजिट Taapsee Pannu को कास्ट किया गया था. ये पहला मौका था जब शाहरुख और तापसी ने किसी फिल्म साथ काम किया. 'डंकी' तापसी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. मगर इस फिल्म को वैसा क्रिटिकल अक्लेम नहीं मिला, जैसा हीरानी की फिल्मों को आमतौर पर मिलता है. इसे उनका सबसे कमज़ोर काम भी माना गया. इन दिनों तापसी Assi नाम की फिल्म में नज़र आ रही हैं. तापसी का कहना है कि ‘डंकी’ की वजह से ही वो ‘अस्सी’ जैसी फिल्मों में काम कर पाती हैं. क्योंकि शाहरुख के साथ फिल्म में काम करने से पहचान पुख्ता हुई.

तापसी इन दिनों 'अस्सी' का प्रमोशन कर रही हैं. इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में वो 'डंकी' को अपने करियर के लिए गिफ़्ट बताती हैं. तापसी कहती हैं,

"मेरे जैसी एक्ट्रेस के लिए डंकी जैसी फिल्म पाना आसान नहीं है. मैं कोई टिपिकल कमर्शियल या मेनस्ट्रीम हीरोइन नहीं हूं. मुझे फिल्म में वो रोल इसलिए मिला, क्योंकि शायद उस किरदार के लिए मेरे जैसी किसी एक्ट्रेस की जरूरत थी. कम-से-कम लोगों ने तो मुझसे ऐसा ही कहा है."

वो अपनी बात में आगे जोड़ती हैं,  

"मैंने पहले अस्सी और गांधारी जैसी फिल्में की हैं. उसी वजह से इंडस्ट्री में मेरी एक अलग पहचान बन पाई. मेरे लिए डंकी पिछले 10 सालों की मेहनत का तोहफ़ा है. लेकिन पता नहीं कि मुझे ऐसी अगली फिल्म कब मिलेगी. स्ट्रगल अभी भी है. लोगों को अब भी ये एक्सेप्ट करने में समय लगता है कि मुझे ग्लैमरस अंदाज में भी दिखाया जा सकता है."

ये पूछे जाने पर कि क्या 'डंकी' करने से उनके स्टार पावर को फ़ायदा पहुंचा. इसके जवाब में तापसी कहती हैं,

"मुझे डंकी जैसे मौके बार-बार नहीं मिलते. मैं चाहती हूं कि मुझे ऐसे और मौके मिलें, ताकि मेरा करियर भी तेजी से आगे बढ़ सके. मुझे दोबारा ऐसा मौका पाने के लिए कई साल तक इंतजार करना पड़ सकता है. लेकिन ये भी सच है कि अगर फिल्म शाहरुख खान के साथ हो, तो उससे आपको भी काफ़ी बड़ी पहचान मिल जाती है. इसमें कोई दो राय नहीं है. आज कल हर कोई शाहरुख खान को यूज कर रहा है."

2023 में रिलीज़ हुई ‘डंकी’ ऐसी पहली फिल्म थी, जिसमें हीरानी और शाहरुख ने साथ काम किया था. 'जवान' और 'पठान' की सक्सेस के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शाहरुख इससे भी हजार करोड़ का कलेक्शन कर लेंगे. खासकर हीरानी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए लोगों ने यही चाहा था. मगर फिल्म ने 454 करोड़ रुपये कमाए. ये एक बड़ा कलेक्शन है. मगर उतना नहीं जितने कि फैन्स उम्मीद लगाए बैठे थे. 'डंकी' में शाहरुख और तापसी के अलावा बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर, विक्रम कोचर और विकी कौशल ने भी काम किया था.

वीडियो: 'शाहरुख खान की बात सुन राज़ी...', तापसी पन्नू ने पेड प्रमोशन को लेकर ये कहा

Advertisement

Advertisement

()